november sankashti ganesh chaturthi 2025 date

Sankashti Ganesh Chaturthi Date 2025: कब है नवंबर की संकष्टी गणेश चतुर्थी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Sankashti Ganesh Chaturthi Kab Hai 2025: संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी आयु और जीवन में बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है जिसमें रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलने का नियम है। ऐसे में आइये जानते हैं कि नवंबर में संकष्टी गणेश चतुर्थी कब पड़ रही है और क्या है शुभ मुहूर्त? 
Editorial
Updated:- 2025-11-06, 13:21 IST

संकष्टी गणेश चतुर्थी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है क्योंकि यह दिन विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश को समर्पित है जो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। 'संकष्टी' शब्द का अर्थ है संकटों को हरने वाली, इसलिए इस दिन व्रत रखने और पूरी श्रद्धा से गणपति की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी दुख, बाधाएं और संकट दूर हो जाते हैं। यह व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी आयु और जीवन में बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है जिसमें रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलने का नियम है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नवंबर 2025 में कब पड़ रही है संकष्टी गणेश चतुर्थी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व? 

संकष्टी गणेश चतुर्थी कब है? (Sankashti Ganesh Chaturthi Kab Hai 2025)

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 8 नवंबर, शनिवार के दिन सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 9 नवंबर, रविवार के दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा।

november sankashti ganesh chaturthi 2025 kab hai

यूं तो उदया तिथि के अनुसार, संकष्टी गणेश चतुर्थी 9 नवंबर के दिन मनाई जानी चाहिए लेकिन चूंकि चंद्र दर्शन और पूजा का समय 8 तारीख का है, ऐसे में संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा।     

यह भी पढ़ें: Ganesh Ji Ki Puja: घर के मंदिर में कलावे के रूप में क्यों रखे जाते हैं गणेश जी?

संकष्टी गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2025 (Sankashti Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat 2025)

संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपके जीवन के संकट मिट जाएंगे।

संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समय शाम को लगभग 7 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। ऐसे में चंद्र दर्शन औ चंद्रमा की पूजा का समय रात 8 बजकर 13 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक है। 

यह भी पढ़ें: पंचमुखी गणेश प्रतिमा में गणपति के कौन-कौन से रूप हैं?

नवंबर संकष्टी गणेश चतुर्थी 2025 महत्व 

संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से भक्तों को कई बड़े लाभ मिलते हैं क्योंकि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता कहा जाता है। इस व्रत का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह जीवन के सभी संकटों और बाधाओं को हमेशा के लिए टाल देता है जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

november sankashti ganesh chaturthi 2025 ki tithi

यह पूजा विशेष रूप से संतान के कल्याण और मंगल के लिए की जाती है, माना जाता है कि इसे करने से संतान संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं और दंपति को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा, इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को बुद्धि, ज्ञान, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गणेश जी का प्रिय रंग कौन सा है?
गणेश जी का प्रिय रंग हरा है। 
गणेश जी की आरती का सबसे शुभ समय कौन सा है?
गणेश जी की आरती का सबसे शुभ समय 'अमृत काल' है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;