image

Yam Deepak Muhurat 2025: नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां जानें महत्व और सही नियम

Yam ko Dipak kab Jalaye: छोटी दिवाली पर यम का दीपक जलाने का बहुत ज्यादा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस दिन घर के मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाती हैं तो आपको कई कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Editorial
Updated:- 2025-10-19, 19:40 IST

दीपावली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे छोटी दिवाली या रूप चौदस भी कहा जाता है। यह पर्व केवल प्रकाश का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहन आध्यात्मिक अर्थ छिपे हैं। इस दिन यमराज के पूजन और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन यदि व्यक्ति यमराज के नाम का दीपक जलाता है, तो उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है और उसे पितृ दोषों से मुक्ति भी मिलती है। इस साल नरक चतुर्दशी का पर्व रविवार, 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन धन, सौंदर्य और पवित्रता का संगम माना जाता है। इस दिन न केवल यम का दीप जलाना महत्वपूर्ण होता है बल्कि प्रातःकाल अभ्यंग स्नान, तिलक और रूप चौदस की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार में और दक्षिण दिशा में दीपक जलाना प्रमुख माना जाता है क्योंकि इसे यम की दिशा माना जाता है। इस दिन यदि आप शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए घर की दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जलाती हैं तो बहुत फलदायी माना जाता है। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें कि नरक चतुर्दशी के दिन आपको यम का दीपक किस समय जलना चाहिए।

नरक चतुर्दशी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल नरक चतुर्दशी 2025 का पर्व- 19 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 11:15 से आरंभ होकर रात 12:36 बजे तक रहेगी।

yam ka deepak jalane ka samay

यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है? (Yam Deepak Muhurat 2025)

अगर आप नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक जलाती हैं तो ध्यान रखें कि आपको यह शुभ मुहूर्त में ही जलाना चाहिए। आइए जानें इसके शुभ मुहूर्त के बारे में-

  • यम का दीपक जलने का समय- 19 अक्टूबर, शाम 6:58 बजे से 7:28 बजे तक
  • इस दिन सबसे शुभ मुहूर्त इन्हीं 30 मिनट का है। यह काल यमराज के पूजन और दीप जलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस समय यमराज शांत और प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और इसी समय यम का दीपक जलाना सबसे ज्यादा फलदायी होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Narak Chaturdashi Shami Plant Upay: नरक चतुर्दशी के दिन करें शमी के पौधे के ये 3 उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का भय

 

yam ka deepak

नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक जलाने का महत्व

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, नरक चतुर्दशी की रात्रि को यमराज के नाम से दीपक जलाना मृत्यु भय से मुक्ति और दीर्घायु प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। पुराणों में भी इस बात का उल्लेख है कि जो व्यक्ति इस दिन संध्या समय में अपने घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाता है, उसे यमराज के दूत कभी भी नहीं सताते हैं। गरुड़ पुराण और स्कंद पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि यम दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन के पाप कट जाते हैं और अगले जन्म में मोक्ष प्राप्त होता है। यह दीपक यमराज को प्रसन्न करने का नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान देने का प्रतीक भी माना जाता है।

yam ka deepak

यम का दीपक जलाने के नियम

यम का दीपक जलाने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानें उसके बारे में -

  • यम का दीपक जलाने के लिए आपको मिट्टी का दीपक लेना चाहिए और उसमें और सरसों या तिल का तेल डालें। तेल में चार बत्तियां रखें जो चार दिशाओं का प्रतीक होती हैं।
  • दीपक को घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा की ओर रखें क्योंकि दक्षिण दिशा को यमलोक की दिशा माना गया है।
  • दीपक प्रज्ज्वलित करने से पहले आपको स्वस्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: दिवाली पर अपने प्रिय लोगों को मीठे-मीठे संदेश भेजें और कहें Happy Diwali

अगर आप भी घर में सही नियमों का पालन करते हुए यम का दीपक जलाएंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;