Nag Panchami vrat rules,

Nag Panchami 2024: इन चार तरीकों से करें सावन पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा

9 अगस्त यानी कल नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस पर्व में आप भगवान नाग देवता की इन चार तरीकों से पूजा कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 16:21 IST

इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व सर्पों के देव नाग देवता को समर्पित है। इस पर्व में लोग नाग देवता की विधि विधान से करते हैं और उनकी कृपा का पात्र बनते हैं। नाग पंचमी की ये पूजा सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में मनाया जाता है। दक्षिण भारत के अलावा उत्तर और मध्य भारत में भी इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि आप भी इस बार नाग पंचमी की पूजा करना चाह रहे हैं, तो हमारे एस्ट्रो एक्पर्ट शिवम पाठक ने चार तरीका बताया है। इन चार तरीकों की मदद से आप नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

इन चार तरीकों से करें नाग देवता की पूजा

Nag Panchami  date

मिट्टी से बनाए प्रतिमा

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए यदि आपके पास कोई चित्र या फोटो नहीं है, तो भी आप नाग देव की पूजा विधिविधान से कर सकते हैं। नाग देवता की पूजा के लिए आप घर पर ही उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा कर सकते हैं। इसके लिए गमले से साफ मिट्टी लें और उसमें राख और गंगा जल मिलाकर अच्छे से मल लें। अब मले हुए मिट्टी से नाग देवता की प्रतिमा बना लें और किसी साफ थाली या बर्तन पर रखें। मिट्टी से बनाएं नाग देवता के प्रतिमा की पूजा आप अपने हिसाब से कर सकते हैं।

शिव मंदिर जाकर करें पूजा

Nag Panchami puja vidhi,

शिव मंदिर में जाकर भी आप नाग देव की पूजा कर सकते हैं। लगभग सभी शिवालयों में शिवलिंग को तांबे के सर्प या नाग देव से लपेटकर स्थापित किया जाता है। आप शिवलिंग पर लपेटे हुए सर्प की पूजा नाग पंचमी के दिन कर सकते हैं। इससे आपकी पूजा भी पूर्ण होगी और आपको नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा का भी फल मिलेगा।  

इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर बनाई जाती हैं ये खास चीजें, आप भी इन दो रेसिपी का लगाएं भोग 

चंदन से बनाएं नाग देवता की चित्र

नाग पंचमी के पूजा के लिए आप चंदनसे सर्प निर्माण कर पूजा कर सकते हैं। यह बहुत सरल उपाय है, यह उपाय उनके लिए बहुत अच्छा है, जो बाहर मंदिर जा कर पूजा नहीं कर सकते हैं। किसी साफ थाली या पूजा के चौकोर बर्तन में चंदन से सांप या नाग देव बनाएं। आप चाहें तो इसे चावल, धान और फूल से सजा भी सकते हैं। चांदन से नाग देवता की चित्र बनाकर उसे अच्छे से सूखा लें और फिर पूजा करें।

फोटो या पेंटिंग की करें पूजा

Nag Panchami significance

इन तीन तरीकों के अलावा आप बाजार से नाग देव की तस्वीर या पेंटिंग खरीद सकते हैं। इस चित्र या तस्वीर को मंदिर में रखें और चित्र में बने नाग देव की पूजा अपने विधि-विधान से कर लें।

इसे भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: आज रात 12 बजे खुलेंगे उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, जानें साल में एक बार दर्शन के पीछे क्या है रहस्य

बताए गए ये चार तरीके उनके लिए है, जो घर से बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन नाग पंचमी की पूजा का पूरा फल पाना चाहते हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;