
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। महिलाएं इस दिन व्रत भी रखती हैं, ताकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहे। ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापना के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, जिसकी जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने अपने आर्टिकल में शेयर की है। इसके हिसाब से आप सही मुहूर्त में मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर पाएंगी।

शुभ दिन की शुरुआत 'शुभ' मुहूर्त से हो रही है। यह समय किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य को आरंभ करने के लिए बहुत अच्छा है। रोग यह मुहूर्त अशुभ माना जाता है। इस दौरान नया काम शुरू करने या महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कार्य में बाधा या स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है।
उद्वेग यह समय मानसिक तनाव और कलह का कारक हो सकता है। सरकारी कार्यों या विवादित मामलों को इस समय टालना ही बेहतर होता है। चर यह एक सामान्य मुहूर्त है। यात्रा, वाहन खरीदने या किसी गतिशील कार्य (जो लगातार चलता रहे) के लिए यह समय उपयुक्त है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| शुभ | सुबह 07:07 बजे से 08:26 |
| रोग | सुबह 08:26 बजे से 09:45 |
| उद्वेग | सुबह 09:45 बजे से 11:04 |
| चर | सुबह 11:04 बजे से दोपहर 12:22 |

अमृत रात की शुरुआत बहुत ही शुभ 'अमृत' मुहूर्त से हो रही है। घर में शांति और लक्ष्मी पूजन के लिए यह समय बहुत अच्छा है। चर यह समय सामान्य है। यात्रा या परिवार के साथ मेल-जोल के लिए उपयोग किया जा सकता है। रोग यह समय अशुभ है। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोई नया निर्णय न लें। काल यह भी एक नकारात्मक समय है। इसमें महत्वपूर्ण चर्चाओं से बचना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| अमृत | शाम 05:38 बजे से 07:19 |
| चर | शाम 07:19 बजे से 09:00 |
| रोग | रात 09:00 बजे से 10:41 |
| काल | रात 10:41 बजे से 12:22 |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।