Margashirsha Month Lord Krishna Puja Vidhi and mantras

Margashirsha Month 2023: आज से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष माह, जानें इस मास का महत्व

मार्गशीर्ष माह भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। इस माह में मुरलीधर की पूजा विशेष रूप से करने का महत्व है।
Editorial
Updated:- 2023-11-28, 08:14 IST

(Margashirsha Month 2023) हिंदू पंचांग के 12 माह लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में कार्तिक माह चल रहा है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं कार्तिक माह के पूर्णिमा के बाद से मार्गशीर्ष माह आरंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है।

पंचांग में मार्गशीर्ष माह साल का 9वां महीना माना जाता है और कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। इसलिए यह महीना बेहद अद्भुत है।  बता दें, मार्गशीर्ष माह दिनांक 28 नवंबर से शुरू होकर इसका समापन दिनांक 26 दिसंबर को होगा। जिसे अगहन का माह भी कहा जाता है। वहीं मार्गशीर्ष माह में भगवान गणेश की विधिवत पूजा भी की जाती है। इससे व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

अब ऐसे में इस माह का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मार्गशीर्ष माह का बखान भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं किया (Lord Krishna himself described the month of Margashirsha)

sri

श्रीमद् भागवत गीता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय महीना मार्गशीर्ष माह है। इस महीने का बखान भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) ने स्वयं किया है। मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण के केशव स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें- Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

मार्गशीर्ष माह में क्या करना चाहिए? (What should be done in the month of Margashirsha?)

proofs of shri krishna

  • भगवान श्रीकृष्ण को यह माह बहुत प्रिय है, इस माह में 'ॐ दामोदराय नमः' मंत्र का दिन में 108 बार उच्चारण जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 
  • मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण के प्रिय भगवत गीता,गजेंद्र मोक्ष और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इन स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है और मनोकामना भी पूरी हो सकती है। 
  • इस पवित्र माह में शंख की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसलिए रोजाना पूजा करने के दौरान शंख में गंगाजल डालें और पूजा के बाद उस जल का पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Lack Of Peace In Life Reasons: इन वजहों से व्यक्ति को नहीं मिल पाता जीवनभर सुकून, महाभारत में है लिखा

  • मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें और पूजा के समय भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को तुलसीदल अर्पित करें। 
  • मार्गशीर्ष माह में संतान प्राप्ति और भौतिक सुखों पाने के लिए कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें। उसके बाद कपूर लाएं और तुलसी की परिक्रमा करें। इससे सभी मनोकामना पूरी होगी।
  • मार्गशीर्ष माह मे किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। इससे पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;