chanting sankalp mantra in hindi

Mahashivratri Sankalp Mantra 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस 'संकल्प मंत्र' से करें शिवलिंग पूजा, हर इच्छा होगी पूरी

संकल्प मंत्र को पढ़ते समय अपने मन में उस इच्छा का ध्यान करें जिसकी पूर्ति के लिए आप शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। संकल्प मंत्र के साथ पूजा शुरू करने से मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 04:00 IST

Mahashivratri Par Kare Sankalp Mantra Ka Jaap: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा के दौरान संकल्प मंत्र का जाप करने का भी विशेष महत्व है और इसके कई लाभ भी व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। 

महाशिवरात्रि पर संकल्प मंत्र का जाप और उसके लाभ (Mahashivratri Par Sankalp Mantra Ka Jaap Aur Labh) 

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा से पहले 'ममाखिलपापक्षयपूर्वकसलाभीष्टसिद्धये शिवप्रीत्यर्थं च शिवपूजनमहं करिष्ये' इस संकल्प मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उल्लेख शिव पुराण में भी मिलता है। 

mahashivratri  sankalp mantra

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन शुरू करने से पहले हाथ में शुद्ध जल लें और फिर इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को बोलने के बाद जल शिवजी के आगे छोड़ दें और फिर शिवलिंग पूजा आरंभ करें। 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर ले आएं ये चीजें, होगी धन-धान्य में बढ़ोतरी

संकल्प मंत्र को पढ़ते समय अपने मन में उस इच्छा का ध्यान करें जिसकी पूर्ति के लिए आप शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। संकल्प मंत्र के साथ पूजा शुरू करने से मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है।

धर्म शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि संकल्प मंत्र का जाप करने से पूजा पूर्ण होती है और पूजा का फल भी जल्दी ही प्राप्त होता है। पूजा में कोई दोष नहीं उत्पन्न होता है। घर में शुभता का आगमन होता है।(शिवलिंग पर नारियल पानी क्यों नहीं चढ़ाया जाता है)

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

संकल्प मंत्र को लेकर शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इस मंत्र का मनोकामना पूर्ति के लिए जाप करना अचूक सिद्ध होता है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति द्वारा की गई पूजा सिद्ध होती है और उसमें दिव्यता का संचार होता है। 

sankalp mantra on mahashivratri

महाशिवरात्रि के इन भगवान शिव की पूजा से पहले इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इसके अलावा, पूजा संपन्न होने के बाद शिवलिंग के आगे घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे शिव जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महाशिवरात्रि के दिन संकल्प मंत्र का जाप करने का क्या है महत्व और कौन से लाभों की होती है प्राप्ति। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;