Maa Durga Vahan for Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा का इस वाहन पर होगा आगमन, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

(Shardiya Navratri 2023) सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि के विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। शारदीय नवरात्रि कुल नौ दिनों तक मनाई जाती है।
पूरे नौ दिनों में मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरूआत दिनांक 15 अक्टूबर दिन रविवार से हो रही है और इसका समापन दिनांक 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को हो रहा है।
यह शारदीय नवरात्रि बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस बार मां दुर्गा खास वाहन पर सवार होकर आ रही हैं। इसका ज्योतिषीय प्रभाव के बारे में विस्तार से जानना बेहद जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस नवरात्रि में मां का वाहन क्या होगा।
जानें इस नवरात्र में मां का वाहन क्या होगा (Maa Durga Vahan during Shardiya Navratri 2023)

ज्योतिष के अनुसार जब पितृ (पितृ दोष उपाय) अपने परिवार से मिलकर वापस धरती से लौटते हैं, तब मां दुर्गा पृथ्वी पर पधारती हैं। जिस दिन से नवरात्रि की शुरूआत हो जाती है। उसी दिन के हिसाब से मां हर अलग-अलग वाहनों से आती हैं। जब मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों से आती हैं, तो वह भविष्य के लिए संकेत लेकर आती हैं।
जिससे पता लगाया जा सकता है कि यह साल कैसा रहने वाला है। बता दें, इस साल मां का वाहन हाथी पर सवार होकर आएंगी, क्योंकि नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन से हो रहा है। वहीं पुराण में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि रविवार और सोमवार को नवरात्रि के आरंभ होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
यह इस बात का संकेत है कि आपका यह साल खूब अच्छा बितेगा और आपको शुभ परिणाम भी मिलने की संभावना है।
हाथी पर सवार होकर आने का ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन के हिसाब से मां दुर्गा की सवारी के बारे में विस्तार से पता चलता है। वहीं नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व है। इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि इस साल खूब अच्छी वर्षा हो सकती है। अन्न भंडार की कभी नहीं होगी। यह संकेत बेहद शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2023: क्या है अठवाही, जो नवरात्रि में अष्टमी के दिन दुर्गा जी के प्रसाद के लिए बनाया जाता है
हाथी पर सवार होकर आने का संकेत यह है कि मां दुर्गा ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि उपाय) लेकर आ रही हैं। हाथी ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे लोगों के सभी बिगड़े काम भी बनने लग जाएंगे। इसलिए मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विशेष रूप से करें। इससे माता रानी के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और सभी काम में सफलता भी मिल सकती है।
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा शुभ संकेत लेकर आ रही है। इस लेख में विस्तार से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।