Kumbh Sankranti 2025 Surya Mantra: सफलता प्राप्ति के लिए कुंभ संक्रांति के दिन करें इन सूर्य मंत्रों का जाप

कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना और सूर्य की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं कि कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य पूजन के दौरान कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। 
kumbh sankranti 2025 lord sun mantra for success

12 फरवरी, दिन बुधवार को कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना और सूर्य की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य पूजन के दौरान कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

कुंभ संक्रांति के दिन कौन से मंत्रों का करें जाप?

kumbh sankranti 2025 pr kin mantro ka jaap kare

आदित्य हृदयम मंत्र: 'आदित्यं तमस: परं तं देवं प्रणमाम्यहम्। नम: सूर्याय शान्ताय सर्वरोगनिवारणे॥' यह सूर्य देव का बहुत ही प्रभावशाली और प्रसिद्ध मंत्र है। इसे खासकर सूर्य ग्रहण, रविवार के दिन, या जब भी सूर्य देव के आशीर्वाद की आवश्यकता हो, तब जाप करना चाहिए। इसके अलावा, संक्रांति के दिन इसका जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस मंत्र से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

सूर्य बीज मंत्र: 'ॐ सूर्याय नमः' यह मंत्र सूर्य देव के प्रति समर्पण और सम्मान का प्रतीक है। इसे रोज़ सुबह उगते सूर्य को देखकर जाप करना बहुत लाभकारी होता है, विशेष तौर पर संक्रांति के दिन। यह मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाता है और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। सूर्य देव की कृपा से जीवन में ऊर्जा और बल की प्राप्ति होती है। यह मंत्र परेशानियों और रोगों को दूर करने में मदद करता है।

kumbh sankranti 2025 pr kaun se mantro ka jaap kare

सूर्य गायत्री मंत्र: 'ॐ भास्कराय विद्महे महाद्युताय धीमहि। तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।' सूर्य देव के साथ ही भाग्य को मजबूत करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप भी बहुत लाभकारी होता है। यह मंत्र सूर्य देव से आशीर्वाद प्राप्त करने का एक शक्तिशाली उपाय है। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। इस मंत्र से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति पा जाता है व्यक्ति।

यह भी पढ़ें:Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

सूर्य कवच मंत्र: 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' यह मंत्र सूर्य देव के तेज और उनके आशीर्वाद से जीवन को शुद्ध और प्रेरणादायक बनाने के लिए बोला जाता है। यह मंत्र स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सूर्य देव की कृपा से जीवन में प्रगति और उन्नति की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति में दोषों का नाश हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जाओं या फिर का नाश भी होता है।

kumbh sankranti 2025 pr mantra jaap

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP