image

Karwa Chauth Ki Manyata: क्या वाकई करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा पिलाया जाना चाहिए अपनी संतान को जूठा पानी? जानें ज्योतिष का ये अचूक उपाय

करवा चौथ की रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा सबसे महत्वपूर्ण है। इसी परंपरा से जुड़ा एक बहुत ही खास उपाय है जिसे संतान के आरोग्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 16:42 IST

10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पवित्र और शुभ व्रत पड़ रहा है। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं कई धार्मिक परंपराओं और उपायों का पालन करती हैं। करवा चौथ की रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा सबसे महत्वपूर्ण है। इसी परंपरा से जुड़ा एक बहुत ही खास उपाय है जिसे संतान के आरोग्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जाता है। यह उपाय चंद्रमा और मां के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है और इसका मानना है कि मां के प्रेम और व्रत की शक्ति संतान को शारीरिक और मानसिक बल प्रदान करती है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस उपाय और इससे जुड़े लाभों के बारे में।

करवा चौथ पर संतान के आरोग्य का खास उपाय

करवा चौथ की रात को जब व्रत रखने वाली महिला चंद्रमा की पूजा पूरी कर लेती है और अपने पति के हाथ से जल पीकर अपना उपवास खोलती है, तो उसी जल को थोड़ा-सा अपनी संतान को भी पिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि मां के व्रत और प्रेम की शक्ति से पवित्र हुआ जल संतान के शरीर में जाकर उसे रोगों से बचाता है।

karwa chauth ke din maa ka apne bachche ko jhutha pani pilane ke labh

बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होता है और उसे आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा का संबंध हमारी माता से और मन से होता है। यह उपाय संतान की कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करता है। मजबूत चंद्रमा संतान को मानसिक शांति देता है, उसकी काया को शीतलता प्रदान करता है और सबसे महत्वपूर्ण उसकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Puja Vidhi 2025: करवा चौथ के व्रत में नहीं लगेगा कोई दोष, इस विधि से करें संपूर्ण पूजा

हर ग्रह का संबंध व्यक्ति के किसी न किसी रिश्ते से होता है और चंद्रमा मां का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, जब एक सुहागिन मां व्रत की पूर्णता पर पति के हाथों से पानी पीने के बाद वही पवित्र जल अपनी संतान को पिलाती है तो इसमें मातृत्व प्रेम और व्रत की अलौकिक शक्ति समाहित होती है। यही शक्ति बच्चे के लिए कवच का काम करती है।

karwa chauth ke din suhagin maa ka bachche ko pani pilane ka upay

करवा चौथ के दिन, शाम को पूजा के समय संतान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक विशेष उपाय और किया जा सकता है। माताएं मिट्टी का एक दीपक जलाएं और उसमें थोड़ा-सा घी और कपूर डालकर डालें। इस दीये को भगवान गणेश जी और करवा माता के सामने रखें और उनसे अपनी संतान को रोग मुक्त रखने की प्रार्थना करें। आपको निश्चित लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Puja Mantra 2025: हर बार करवा चौथ के व्रत का नहीं मिलता पूर्ण फल, तो इस साल करें इन मंत्रों का जाप; अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
करवा चौथ के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
करवा चौथ के दिन 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:', 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:' और 'ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।' मंत्र का जाप करना चाहिए।
क्या अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ रख सकती हैं?
हां, कई जगहों पर अविवाहित लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;