Kalashtami Vrat Upay: कालाष्टमी के दिन इन उपायों से कालभैरव होंगे प्रसन्न

हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप कौलभैरव की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। 

Kalashtami Vrat remedies to please kaal bhairav
Kalashtami Vrat remedies to please kaal bhairav

हिंदू धर्म में कालाष्टमी का व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कालाष्टमी के दिन काल भैरव बाबा की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को कार्य में सिद्धि प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस माह में कालाष्टमी का पर्व 28 जून को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भय मुक्ति के लिए करें ये उपाय

effadcccefbffaffb

कालाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भैरव मंदिर जाएं और काल भैरव की पूजा विधिवत रूप से करें। उन्हें चमेली का तेल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से काल भैरव की कृपा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को भय से मुक्ति मिल सकती है।

नौकरी में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

अगर आपके नौकरी में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो कालाष्टमी के दिन एक नारियल पर लाल रंग से स्वास्तिक बनाएं और इसके बाद नारियल को काले मिर्च और लौंग के साथ कालभौरव को अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नौकरी में सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक स्थिति मजबूती के लिए उपाय

अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, कालाष्टमी के दिन काल भैरव की विधिवत रूप से पूजा करें और जलेबी का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Kalashtami June 2024 Date: कब है आषाढ़ माह की कालाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा के लिए उपाय

अगर आप नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन काल भैरव बाबा को मीठी रोटी का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - जीवन की सभी परेशानियों का हल हैं भगवान शिव के ये मंत्र

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय

Kal Bhairav Puja

अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है, जिसे आप पूरा करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन काल भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री काल भैरवाष्टकम का पाठ करें। इस पाठ को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP