Shaniwar ke upay with food

एक बार शनिवार के दिन खाकर तो देखें ये चीजें, शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न और मिलने लगेगी हर काम में तरक्की

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनमें से एक है शनिवार के दिन कुछ विशेष सात्विक चीजों का सेवन करना। इन चीजों को खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-08-01, 13:49 IST

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर शनिदेव प्रसन्न हों तो जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है, लेकिन अगर वे रुष्ट हो जाएं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनमें से एक है शनिवार के दिन कुछ विशेष सात्विक चीजों का सेवन करना। इन चीजों को खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और हर काम में तरक्की मिलने लगती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

शनिवार के दिन क्या खाने से शनिदेव होते हैं प्रसन्न?

उड़द दाल शनिदेव को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। शनिवार के दिन उड़द दाल से बनी चीजें जैसे दाल मखनी, उड़द दाल की खिचड़ी या उड़द दाल के बड़े खाना बहुत शुभ माना जाता है। यह शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने और धन-धान्य में वृद्धि करने में सहायक होता है।

Shaniwar ko til ke Upay

काले तिल का संबंध भी शनिदेव से है। शनिवार के दिन काले तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, तिल-गुड़ की पट्टी या सिर्फ काले तिल का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें: शाम के समय शमी के पौधे के पास जरूर रखें ये एक चीज, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

काले चने भी शनिदेव को अर्पित किए जाते हैं और इनका सेवन शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काले चने की सब्जी या उबले हुए चने खाना अच्छा रहता है। यह शनि दोष को दूर करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सरसों का तेल शनिवार के दिन उपयोग करना बहुत शुभ होता है। शनिवार को सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन भी किया जा सकता है। इसके अलावा, शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना और सरसों के तेल का दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, शनि दोष से मिल सकता है छुटकारा

हरी मूंग दाल का संबंध बुध ग्रह से होता है, लेकिन कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका सेवन भी शनिवार को शुभ माना जाता है, खासकर जब शनि की दशा चल रही हो। यह शनि के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में मदद करता है।

Shaniwar ko chana khane ke Fayde

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
शनिवार के दिन कौन से रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?
शनिवार के दिन हल्के रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। खासकर सफेद, गुलाबी, हल्का नीला, और हल्का हरा जैसे रंग।
शनिवार के दिन किस मंत्र का जाप करें? 
शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;