Dussehra Pujan Vidhi 2024: कैसे करें दशहरा की पूजा? जानें मंत्र और संपूर्ण सामग्री

दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण दहन किया जाता है तो वहीं, घर में श्री राम की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन भगवान राम की आराधना करने से जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति की आतंरिक बुराइयों एवं दोषों का नाश होता है।
Dussehra Pujan Vidhi 2024

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण दहन किया जाता है तो वहीं, घर में श्री राम की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन भगवान राम की आराधना करने से जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति की आतंरिक बुराइयों एवं दोषों का नाश होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं दशहरा की पूजा विधि और सामग्री एवं इस दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से।

दशहरा 2024 पूजा सामग्री

dussehra 2024 puja mantra

दशहरा की पूजा के लिए सामग्री के तौर पर शामिल करें 8 कमल की पंखुड़ियां, कमल की माला, फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, श्री राम के श्रृंगार की वस्तुएं, भोग के लिए मिठाई, घी, दीपक और कलावे की बत्ती, एक चौकी, श्री राम की प्रतिमा या फोटो आदि।

दशहरा 2024 पूजा विधि

दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर सुबह से दोपहर तक राम नाम का जितना जाप आप कर सकते हैं उतना अच्छा है। दोपहर में दशहरा की पूजा शुरू होती है। दशहरा की पूजा के लिए दिन का समय उत्तम माना जाता है।

ऐसे में दोपहर का प्रहर शुरू होते के साथ ही पूजा स्थान को शुद्ध जल से पवित्र कर लें। फिर घर के ईशान कोण में 8 कमल की पंखुड़ियां इस तरह से रखें कि उसकी आकृति अष्टदल चक्र की नजर आए। फिर उस चक्र के बीचों बीच 'अपराजिताय नमः' लिखें।

इसके बाद एक चौकी पर श्री राम की स्थापना करें और भगवान श्री राम को गंगाजल सेस्नान कराएं। उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं। भगवान श्री राम को फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, कमल की माला आदि अर्पित करें। भगवान श्री राम का भव्य श्रृंगार करें।

इसके बाद श्री राम को विभिन्न मिठाइयों एवं व्यंजनों का भोग लगाएं। फिर भगवान राम के मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा, दशहरा के विशेष मंत्रों का जाप भी करना उत्तम रहेगा। फिर कहीं भी आसपास किसी रामलीला में रावण दहन देखने अवश्य जाएं।

रावण दहन के बाद घर पर आएं और स्वच्छ वस्त्र धारण कर श्री राम की आरती करें और भोग में लगाए गए व्यंजनों को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों के बीच बाटें। दशहरा के दिन संभव हो तो रावण दहन की राख घर लेकर आएं।

यह भी पढ़ें:Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्यों किया जाता है झाड़ू का दान?

दशहरा 2024 पूजा मंत्र

dussehra 2024 ki puja

दशहरा के दिन 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। यह विजय लक्ष्मी मंत्र है जिसके जाप से हर काम में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा, अन्य मंत्र हैं: 'ॐ श्री रामाय नमः', रामो राजमणिः सदा विजयते रामं रामेष्वरे रघुं रघुवीरं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या है दशहरा की पूजा विधि और सामग्री एवं दशहरा के दिन कौन से मंत्रों का जाप करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP