सावन में शिवलिंग पूजा के बाद जरूर करें दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र का पाठ मिलेगी दरिद्रता से मुक्त

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाता है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्तोत्र के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़ कर आपको दुख और दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी।

 
Daridraya Dahana Stotram

दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र, भगवान शिव की स्तुति में से एक महत्वपूर्ण स्तोत्र है। सावन में इसका पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है। यह स्तोत्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और जल्द से जल्द दरिद्रता से मुक्ति पाना चाहते हैं। इस दारिद्र्य दहन स्तोत्र में भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है और भक्त उनसे प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें धन और समृद्धि प्रदान कर दरिद्रता दूर करे। इस दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र के बारे में हमने अपने एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा तो उन्होंने बताया कि इस पाठ को नियमित रूप से करने से मन में सकारात्मकता आती है और यह मान्यता है कि यह व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक है। इसके अलावा सावन मास में इस पाठ का विशेष महत्व है।

दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र

Daridraya Dahana Stotram lyrics

विश्वेश्वराय नरकार्णव तारणाय

कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय

कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

गौरी प्रियाय रजनीशकलाधराय

कालान्तकाय भुजगाधिप कंकणाय

गंगाधराय गजराज विमर्दनाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

भक्तिप्रियाय भवरोग भयापहाय

उग्राय दुर्गभवसागर तारणाय

ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय

भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय

मंजीर पादयुगलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

पंचाननाय फनिराज विभूषणाय

हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय

आनंदभूमिवरदाय तमोमयाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

भानुप्रियाय भवसागर तारणाय

कालान्तकाय कमलासन पूजिताय

नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

रामप्रियाय रघुनाथवरप्रदाय

नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय

पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरर्चिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय

गीतप्रियाय वृषभेश्वर वाहनाय

मातंग चर्मवसनाय महेश्वराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

इसे भी पढ़ें: Interesting Facts About Sawan: सावन में क्यों पहनते हैं हरा रंग? जानिए आखिर क्यों इस कलर को माना जाता है शुभ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP