देवों के देव महादेव का वार यानि सोमवार हर तरह से विशेष दिन होता है। इस दिन सप्ताह की शुरुआत होती है और साथ ही यह दिन बहुत सारे धामिर्क महत्व भी रखता है क्योंकि इस दिन का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा का स्वभाव कोमल होता है। यह मन की शांति का प्रतीक होता है। हालांकि, सोमवार का दिन हमेशा नई शुरुआत का दिन होता है। कई बार यह लोगों के लिए सकारात्मकता लाता है तो कई बार यह उतना अच्छा नहीं होता है जितने की उम्मीद की जाती है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा बीतने वाला है यह जानने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से हर राशि का भविष्यफल जाना।
मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल):
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन हर तरह से अच्छा है। क्योंकि आज के दिन आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी ही साथ ही मानसिक रूप से भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। हर ओर से आप पर प्यार बरसेगा। आज के दिन आप कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता ही हासिल होगी। हो सकता है कि आप आज अपने लाइफपार्टनर के साथ कुछ वक्त गुजारने के लिए लंच या डिनर पर जाएं। यदि आप कुंवारे हैं तो आपने साथी के साथ शादी करने का विचार भी बना सकते हैं। आपको कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है या फिर कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ट्रांसफर के भी अवसर बन रहे हैं, मगर यह आपके मन मुताबिक ही होगा।(मेष राशि दैनिक राशिफल )
वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई):
बहुत अच्छा रहेगा आपके लिए आज का दिन। आपने उम्मीद भी नहीं की होगी आज आपको कितने अच्छे अवसर मिलेंगे और जो भी कार्य आप आज करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आपके काम की आज तारीफ होगी। व्यापारियों का धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। हो सकता है कि यात्रा पर जाना पड़े, यह यात्रा लंबी भी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें और अच्छे वक्त का इंतजार करें। ऑफिस का काम ऑफिस में ही निपटा कर आएं। अपने रिश्तेदारों और करीबियों से किसी भी तरह की बहस और विवाद से बचें। अपने मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।(वृषभ राशि दैनिक राशिफल )
मिथुन राशि (21 मई - 20 जून):
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल लेकर आएगा। जहां आपके निजी संबंधों में मजबूती आएगी, वहीं आपको आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता और यह यात्रा अच्छी भी रहेगी। हालांकि, कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। अपने मूड के हिसाब से न चलें, वरना चीजें बिगड़ भी सकती हैं। अपने हर काम को सावधानी के साथ करें, एक गलत काम आपका दिन बिगाड़ सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और मन को शांत रखने के लिए थोड़ा अकेले में वक्त गुजारें।(मिथुन राशि दैनिक राशिफल )
कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई):
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। हो सकता है पर्सनल लाइफ में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ें। किसी से विवाद में न फंसे, कोशिश करें जितना खुद को शांत रख सकते हैं रहें। बाहर का खाना-पीना कम से कम करें और वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।(कर्क राशि दैनिक राशिफल )
सिंह राशि(23 जुलाई - 22 अगस्त):
सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा और पूरे दिन आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे उसे लेकर स्पष्ट रहेंगे और हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। सेहत के नजरिए से भी यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप में कार्यकुशलता है और इसे दिखने का आज दिन है, लोगों को बता दीजिए कि जिस काम में आप अच्छे हैं, उसमें कोई आपसे जीत नहीं सकता है। अपनी कड़ी मेहनत और टीम वर्क से आप बड़ी चुनौतियों को पूरा करेंगे।(सिंह राशि दैनिक राशिफल )
कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर):
आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे और आपका व्यवहार भी आज लोगों को बहुत अच्छा लगेगा। आज आप किसी के साथ भी बहस में न पड़ें और अपना मूड खराब न करें। आज जो लोग आप पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन लोगों को जवाब देने का मौका आपको भी जरूर मिलेगा। आपको इस वक्त केवल अपने काम पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। हो सकता है कि आपको आज पार्टनर के साथ रोमांस करने का भी मौका मिले। अगर आपके पास वक्त हो तो अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जरूर जाएं। (कन्या राशि दैनिक राशिफल )
तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर):
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में सफलता हासिल होगी। ऐसा नहीं है कि आज आपको काम में चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, मगर आपको इसमें कोई समस्या नहीं होगी। अगर आपको कुछ महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करने पड़े तो बहुत सोच समझकर और उन्हें पढ़कर ही करें।अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर खाना खाने से बचें। अपने रिश्तों में भी कड़वाहट न आने दें।(तुला राशि दैनिक राशिफल )
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर):
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और हर कार्य में सफलता मिलेगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी लंबे अवकाश का इंतजार कर रहे हैं, तो आज वह आपको प्राप्त होगा और परिवार के साथ कहीं बाहर निकलने का प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही जो जो चुनौतियां सामने आ भी रही हैं, उनके विषय में ज्यादा न सोचें क्योंकि आप उनका सामना कर लेंगे।(वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल )
धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर):
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशावादी रहेगा और उन्हें अवसरों से लाभ उठाना चाहिए। जो चुनौतियां काफी समय से आपके सामने आ रही थीं, अब आप उन्हें दूर करने में खुद को समर्थ पाएंगे। जो लोग आपको प्रिय हैं, उनके साथ आप अच्छा वक्त बिता पाएंगे। हो सकता है कि आपको किसी से प्यार होने का अनुभव हो और यह भावना आपको सुख दे। आप रचनात्मक हैं और अपनी रचना से दूसरों को मोह लेने की क्षमता भी आपके अंदर है। आज आपको अपनी इसी क्षमता का प्रदर्शन करना है। अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें।(धनु राशि दैनिक राशिफल )
मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी):
आपके लिए यह दिन मिश्रित फलों वाला है। आप आज अच्छा महसूस करेंगे और आपको अपने पेशे में सफलता भी मिलेगी। इसके बावजूद आप अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा परेशान रहेंगे। हो सके तो आज अपने प्रियजनों के लिए समय निकालें और उनके साथ रहें। इससे आपको अच्छा लगेगा और आपसी मतभेद भी दूर होंगे। अपनी बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।(मकर राशि दैनिक राशिफल )
कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तो अच्छा है, मगर निजी जीवन में चल रहीं परेशानियों और खराब सेहत के चलते आप आज दुखी रहेंगे। जबकि आज आपको सामाजिक और व्यावसायिक रूप से सफलता मिलेगी। खर्चों पर लगाम कसने का वक्त आ गया है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन्हें निभाने के लिए जीवन में आगे बढ़ें।(कुंभ राशि दैनिक राशिफल )
मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च):
आज आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही फ्रंट पर सफलता हासिल होगी। आर्थिक लिहाज से भी आज का दिन खास रहेगा क्योंकि आपने जो निवेश किए हैं, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आज का दिन भी आप उनके साथ बहुत अच्छे से बिताएंगे। पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।(मीन राशि दैनिक राशिफल )
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के ऊपर आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको और किस तरह के ज्योतिषीय उपायों को जानने में रुचि है। हमसे जुड़े रहें पढ़ते रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों