What is my horoscope of  october

Aaj ka Rashifal 16 October 2023: आज के दिन कुछ राशियों पर आ सकता है संकट, जानिए आपकी राशि का हाल

आज के दिन की शुरुआत आपके लिए कैसी रहेगी और जाते-जाते यह दिन आपके लिए क्या खूबसूरत सौगात देने वाला है वह जानिए आप पंडित जगन्नाथ गुरुजी से। 
Updated:- 2023-10-16, 09:51 IST

नए हफ्ते का नया दिन शुरू हो गया है और मंडे ब्लूज के बीच आपका आने वाला समय कैसा रहने वाला है यह जानना भी जरूरी है। आज का दिन कोई शुभ काम करने के लिए अच्छा है या नहीं इसके बारे में बता रहे हैं पंडित जगन्नाथ गुरुजी। 

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल): 

आज के अनुभव कुछ कठिन हो सकते हैं और ऐसा भी मुमकिन है कि आपको थोड़ा फाइनेंशियल स्ट्रेस महसूस हो। जो चीज जरूरी है उसे ही खरीदें और वाद-विवाद से बचें। आपको परिवार वालों के साथ ध्यान से रहने की जरूरत है। सोमवार का दिन है और आपको बॉस से भी सावधान रहने की जरूरत है। हेल्दी खाना खाएं और योग करें जिससे आपको हेल्दी महसूस हो। अगर किसी लंबी यात्रा पर जाने की कोशिश में हैं, तो आपको एनर्जी ड्रिंक और फर्स्ट एड किट पैक कर लेना चाहिए। 

वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई): 

आज आपको अलग तरह की चिड़चिड़ाहट महसूस होगी और कोशिश करें कि आप लोगों में अच्छाई देखें। किसी से व्यर्थ झगड़ा करने की कोशिश ना करें। अगर कोई लोन चल रहा है, तो पहले से ही उस लोन को चुकाने के बारे में सोचें। घर के सुधार पर खर्च होने की संभावना है। आपको दूसरों की राय का सम्मान करना होगा। अगर शादी की प्लानिंग कर रही हैं, तो थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ काम करने वालों से परेशानी हो सकती है और आज स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। 

pandti jagannath guruji  october prediciton

इसे जरूर पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

मिथुन (21 मई - 20 जून): 

आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें कि आज का दिन तो अच्छा ही होने वाला है। बिना मदद के शेयर बाजार में किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। संपत्ति की समस्या का हल करने के लिए आप परेशान हो सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों और वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। काम पर ध्यान दें और समय पर रहने की कोशिश करें। आज के दिन आपको तनाव को दूर करने की जरूरत है। 

यह विडियो भी देखें

कर्क (21 जून - 22 जुलाई): 

आज के दिन दूसरों को दोष देने से बचें और आपको हर तरह से सम्मान की तलाश करने की जरूरत है। आपके लिए किसी तरह का निवेश अच्छा नहीं हो सकता है। अपने साथी के साथ आपको संवाद करने की जरूरत है। आपकी रोमांटिक लाइफ में सुधार हो सकता है। कहीं ट्रैवल कर रहे हैं, तो अपने शब्दों को सावधानी से बोलें। 

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त): 

आपका दिन सकारात्मक हो सकता है। जहां तक आर्थिक और शैक्षिक अफवाहों की बात है, तो उससे बचने की कोशिश करें। आपको आज अपने साथी के साथ कम बात करनी है वर्ना झगड़े की संभावना है। आपको बच्चों पर नजर भी रखने की कोशिश करनी है। हो सकता है किसी गोल को पूरा करने के लिए आप इतना पीछे पड़ जाएं अपनी जिंदगी ही ना जिएं। 

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर): 

आपको आज का दिन स्वस्थ महसूस करना है, तो दयालुता दिखाएं और कुछ परोपकार करने की कोशिश करें। हां, वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। आपको अवसर तो मिलेंगे, लेकिन उन्हें ठीक से उपयोग करना भी जरूरी है। आपको रोमांस और प्यार का आनंद लेना है और सकारात्मक और धैर्य रखने की जरूरत है। 

daily horoscope and its prediction

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर): 

आज का दिन दूसरों से झगड़े से बचें और लोगों को जवाब देते समय सावधानी रखें। आपको बढ़ा-चढ़ाकर बात करने का मन हो सकता है, लेकिन ऐसा ना करें। आपको धैर्य रखना है और शांति बनाए रखनी है। अपने जीवन में गर्मजोशी और स्नेह की जरूरत है। वह आपको मिलेगी भी, लेकिन वाद-विवाद से बचें।  

वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर):  

हो सकता है आज आपको अपने पास्ट की याद सताए, लेकिन आपको इससे दूर रहना है। आपको आज कोई समर्थन ना मिले ऐसा हो सकता है। अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है, तो आपको परिवार नियोजन के बारे में बात करने की जरूरत है। इसके बाद आपको पदोन्नति की जरूरत है और दूसरों के साथ करियर के प्रयासों पर काम करने की जरूरत है। आज करियर के हिसाब से आपके लिए अच्छा दिन है।  

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर):  

आपको आज हार नहीं माननी है और दूसरों की मदद करते समय हमेशा सावधानी बनाए रखनी है। ऐसा हो सकता है कि आपको कर्ज लेने से समस्या हो जाए। आपको अपने शादीशुदा जीवन में भी कलेश नहीं करना है। शांति से समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगी, तो काम जल्दी हो जाएगा। आज नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। हो सकता है कि आपको कुछ सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलें। (लंबी शादीशुदा जिंदगी के लिए नियम)

daily horoscope  october

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी):  

आज का दिन रिस्क लेने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपको नई चीजों के बारे में ट्राई करने से डरना नहीं चाहिए। आपको शैक्षणिक समस्याओं से बचने की जरूरत है। सामाजिक बातचीत को सीमित करने की जरूरत है। रिश्ते की समस्याओं को हल करने की कोशिश करें और अपनी बातों को सोचें।  

इसे जरूर पढ़ें- Shardiya Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2023: शारदीय नवरात्रि के दिन बनेगा शुभ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी):  

आज का दिन आपको शक्ति की जरूरत है। बहादुर बनने की जरूरत है और आपको ऐसा काम करना है जिससे आपका अपने ऊपर विश्वास ज्यादा रहे। खतरनाक या अवैध गतिविधियों से आपको बचने की जरूरत है। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकती हैं और आपको ध्यान रखने की जरूरत है। रैश ड्राइविंग बिल्कुल नहीं करनी है।  

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च):  

आपको आज कोई पछतावा और चिंता नहीं रखनी है। हां, कोशिश करें कि आप आज ज्यादा काम ना करें। विवाद में ना पड़ें और रिलेशनशिप को अच्छा चलाने की कोशिश करें। आज कोई अलग खर्च आपके सामने आ सकता है। आपको अपने हाथ और पैरों को चोट से बचाने की कोशिश करनी है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;