maa brahmacharini puja vidhi mantra bhog and stotra

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

दिनांक 16 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा करने का विधि-विधान है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-16, 08:41 IST

(Shardiya Navratri 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्माचारिणी को तप का देवी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। अब ऐसे में इस दिन मां ब्रह्माचारिणी की किस विधि से पूजा की जाती है, मंत्र क्या है, क्या भोग लगाएं। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें कौन हैं मां ब्रह्माचारिणी? (Who is Maa Brahmacharini)

Maa Brahmacharini

मां ब्रह्मचारिणी को तप की देवी कहा जाता है। उनके नाम में ही कई प्रकार की शक्तियां हैं। ब्रह्म का अर्थ 'तपस्या' है और चारिणी का अर्थ 'आचरण' करने वाली है। आशय यह है कि तप का आचरण करने वाली शक्ति मां ब्रह्मचारिणी हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इनकी पूजा करता है। उसे तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है। 

इस विधि से करें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्माचारिणी को समर्पित है। इसलिए इस दिन पूजा भी शास्त्रीय विधि के अनुसार की जाती है। 

इस दिन सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र)में स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। 

मां को पंचामृत से स्नान कराएं। 

इसके बाद अक्षत चंदन और रोली मां दुर्गा को चढ़ाएं। 

मां ब्रह्मचारिणी को कमल और गुड़हल के फूल बहुत प्रिय हैं, इसलिए इन फूलों को जरूर चढ़ाएं। 

यह विडियो भी देखें

कलश देवता और नवग्रह (नवग्रह मंत्र) की विधिवत पूजा करें। 

घी और कपूर से बने दीपक से मां की आरती जरूर उतारें। 

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मां ब्रह्माचारिणी के प्रभावशाली मंत्रों का करें जाप (Maa Brahmacharini Mantras)

  • मां ब्रह्माचारिणी के इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। 
  • दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।
  • देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
  • वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
  • जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥
  • परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।
  • पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
  • या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
  • ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं ब्रह्मचारिणीय नमः
  • ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा का इस वाहन पर होगा आगमन, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

माँ ब्रह्मचारिणी स्तोत्र का करें जाप (Maa Brahmacharini Stotra) 

  • तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
  • ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
  • शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
  • शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

मां ब्रह्माचारिणी को जरूर लगाएं ये भोग (Maa Brahmacharini Bhog)

yellow sweets

मां ब्रह्माचारिणी को पीले मिठाई का भोग जरूर लगाएं। जैसे कि  केसरिया मिठाई, केला आदि का भोग लगाना चाहिए। इससे मां ब्रह्माचारिणी बेहद प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;