chaitra purnima 2025 what bhog should be offered to maa lakshmi for good fortune

Chaitra Purnima 2025 Bhog: चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा सौभाग्य का वरदान

हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्मी को समर्पिक है। अगर किसी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को विधिवत रूप से भोग लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-11, 13:58 IST

सनातन धर्म में सभी तिथि और व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। इस दिन माता लक्ष्मी के अष्टलक्ष्मी स्वरूप की पूजा भी पूरे विधि-विधान के साथ कर सकते हैं। अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो उनकी पूजा में श्रीफल जरूर होना चाहिए। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन का भी विशेष महत्व है। इसकी पूजा करने से व्यक्ति को चंद्रदोष से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में चैत्र पूर्णिमा के दिन जो जातक माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, उन्हें श्री को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग

Which-Deity-batasha-should-be-offered

बताशे को शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। वहीं हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपको बता दें, माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से व्यक्ति को शुक्रदोष से भी छुटकारा मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है।

चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं केसर खीर का भोग

चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को केसर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, केसर खीर माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और माता को केसर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति पर मां अन्नपूर्णा की कृपा भी बनी रहती है और जातक को दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा के दिन इस विधि से करें श्रीयंत्र की पूजा, जानें सही नियम और महत्व

यह विडियो भी देखें

चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं नारियल का भोग

2018_5image_16_27_135704000co

नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। यह फल माता लक्ष्मी की ही देन है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पृथ्वी पर पहला पेड़ लगा रहे थे तो उन्होंने नारियल का पेड़ ही लगाया था। जो श्रीहरि और माता लक्ष्मी दोनों को प्रिय है। इसलिए इसका भोग लगाने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Purnima 2025 Shri Pujan: चैत्र पूर्णिमा पर 'श्री' पूजन का क्या है महत्व?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

FAQ
चैत्र पूर्णिमा के दिन क्या दान करना चाहिए?
चैत्र पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान विशेष रूप से करें। साथ ही इस दिन अन्न, वस्त्र, जल, धाता का दान भी जरूर करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;