हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व है। लोग इनकी मूर्ति घर में स्थापित करते हैं और नियम से इनकी पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में इनकी पूजा होती है वहां सदैव समृद्धि बनी रहती है।
लड्डू गोपाल की सेवा से लेकर इन्हें स्थापित करने के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। वास्तु की मानें तो इन्हें घर के मंदिर में एक निश्चित दिशा में स्थापित किया जाता है, यही नहीं घर में कुछ विशेष धातुओं से बने लड्डू गोपाल को रखना आपके लिए बहुत शुभ होता है।
वैसे तो लड्डू गोपाल की मूर्ति विभिन्न अलग धातुओं में आती है, लेकिन चांदी की मूर्ति का विशेष महत्व बताया जाता है। हमारे में में एक सवाल यह उठता है कि क्या चांदी के लड्डू गोपाल घर के मंदिर में रखे जा सकते हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से बात की। आइए उनसे विस्तार से जानें इसके बारे में।
घर में क्यों रखी जाती है लड्डू गोपाल की मूर्ति
किसी भी घर में वस्तुओं की व्यवस्था और स्थान ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करता है और इससे निवास करने वाले प्रभावित होते हैं। वास्तु की मानें तो घर में विभिन्न धार्मिक मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है और इनकी पूजा से विशेष फल मिलते हैं।
वास्तु की विभिन्न प्रथाओं में ईश्वर की मूर्तियों की स्थापना महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म के ऐसे ही पूजनीय देवताओं में से एक हैं भगवान कृष्ण, जिनके बाल स्वरुप को लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है। इनकी स्थापना से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक लाभ होता है।
जब कोई भी व्यक्ति श्रद्धा से इनकी पूजा करता है तो उसे विशेष फलों की प्राप्ति होती है। यदि हम घर में इनकी चांदी की मूर्ति स्थापित करते हैं तो इनका आशीर्वाद, समृद्धि और सद्भाव मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: Laddu Gopal: घर में किस धातु के बने लड्डू गोपाल रखें
घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करने का महत्व
भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में पूजनीय भगवान कृष्ण हिंदू पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिकता में विशेष स्थान रखते हैं। लड्डू गोपाल को भगवान कृष्ण के बाल रूप के रूप में पूजा जाता है, जो मासूमियत, खुशी और दिव्य प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि लड्डू गोपाल की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुष्टि का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आप जब भी घर में लड्डू गोपाल स्थापित करें उनके नियमों का पालन जरूरी है।
घर में चांदी के लड्डू गोपाल क्यों रखने चाहिए
चांदी एक ऐसी धातु है जिसे उसकी शुद्धता, स्थायित्व और दैवीय ऊर्जाओं के साथ जुड़ाव के लिए सदियों से महत्व दिया जाता रहा है। हिंदू परंपरा में, चांदी को महेश से शुभ माना जाता है और इसका उपयोग ईश्वर की मूर्तियों से लेकर अन्य पूजन सामग्रियों तक के लिए किया जाता है। यही नहीं पूजा की थाली भी इसी धातु होती है और उसमें लगाया गया भोग ईश्वर को स्वीकार्य होता है।
चांदी चंद्रमा की धातु है, इसलिए पूजा-पाठ में इसी धातु का इस्तेमाल होता है और मूर्तियों के निर्माण हेतु यह शुभ मानी जाती है। यदि हम घर में चांदी के लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते हैं तो इस धातु के प्रभाव से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और समृद्धि का कारक बनती है। इससे घर का वातावरण पवित्र होता है और घर का आध्यात्मिक माहौल बेहतर होता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में दो लड्डू गोपाल रखने से क्या होता है?
लड्डू गोपाल की चांदी की मूर्ति क्यों मानी जाती है शुभ
चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है और जब हम घर में चांदी के लड्डू गोपाल रखते हैं तो चंद्रमा का पूरा प्रभाव होता है। इससे आपका मन शांत रहता है क्योंकि चंद्रमा को मन का कारक भी माना जाता है। यही नहीं इससे आपके घर की ऊर्जा में भी वृद्धि होती है और जब हम चांदी के लड्डू गोपाल की पूजा नियमित रूप से करते हैं तो आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। अगर आपका मन विचलित बना रहता है तब भी चांदी के लड्डू गोपाल की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
किस दिशा में रखने चाहिए चांदी के लड्डू गोपाल
चांदी के लड्डू गोपाल की स्थापना आपको हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए, क्योंकि यह दिशा आध्यात्मिकता, ज्ञान और दिव्य आशीर्वाद से जुड़ी होती है। कोई भी मूर्ति या मंदिर की स्थापना इसी दिशा में शुभ माना जाता है। इसी दिशा में बैठकर पूजन करने से व्यक्ति के सभी दोष दूर होते हैं और पूजा का पूर्ण फल मिल सकता है।
यदि आप घर में लड्डू गोपाल स्थापित कर रहे हैं तो ध्यानरखें कि चांदी की मूर्ति अत्यंत शुभ है। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:amazon.com
घर के पूर्वोत्तर कोने में चांदी के लड्डू गोपाल की मूर्ति रखने से दैवीय ऊर्जा आकर्षित हो सकती है और ध्यान और प्रार्थना के लिए अनुकूल सौहार्दपूर्ण वातावरण बन सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों