Dainik Rashifal 30 June 2025: आज सोमवार है यानी आज का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। आज के दिन कई लोग शिव की पूजा-पाठ करते हैं। भगवान शिव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं, लेकिन जब महिलाएं भविष्य को लेकर अधिक चिंचित रहती हैं, तो राशिफल के बारे में जरूर पढ़ती या सुनती रहती हैं। अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट पंडित सौरभ त्रिपाठी से सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। यहां जानिए आपके लिए क्या खास है?
आज का राशिफल - मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको पुराने कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। अगर कार्य अच्छे से होता है, तो आपको खुशी मिलेगी। आज आप मानसिक रूप से कुछ उलझन महसूस कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम करती हैं, तो सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से बात करने से मन हल्का लगेगा। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शिवलिंग पर जल में बेलपत्र मिलाकर चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, खासकर आर्थिक मामले में। आज का दिन आपके लिए धन और मान-सम्मान दोनों में वृद्धि का संकेत दे रहा है, जिससे आपको खुशी ही खुशी मिलेगी। आज कोई रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आज कोई मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। आज के दिन परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: मां लक्ष्मी को शंख से जल चढ़ाएं और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपका कम्युनिकेशन मजबूत दिखाई दे रहा है। आज आप नई सोच और तकनीक का अच्छा उपयोग कर सकती हैं। आज के दिन आसपास के लोगों से सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। आज के दिन आप किसी यात्रा पर भी जा सकती हैं। यात्रा से आपको लाभ भी हो सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: पक्षियों को सात अनाज का दाना डालें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र 21 बार जपें।
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। आज के दिन घर की सजावट या बदलाव की सोच आ सकती है। आज के दिन किसी प्रियजन की मदद से मनचाहा काम बन सकता है। इसके लिए आपको मेहनत भी करने की जरूरत है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: चावल और दूध किसी जरूरतमंद को दान करें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जप करें।
आज का राशिफल - सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका आकर्षण और आत्मविश्वास आज दूसरों को प्रभावित करेगा, जिससे दोनों को लाभ हो सकता है। अगर आज कोई कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो आपको स्मार्ट तरीके से निभाना चाहिए। इसके अलावा, आज आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता भी दिखाई दे रही है। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन आपको आज आत्म-सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज पुरानी स्वास्थ्य दिनचर्या को फिर से शुरू करना अच्छा समय हो सकता है। आज के दिन किसी यात्रा पर भी जा सकती हैं, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। यात्रा छोटी भी हो सकती है। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं और ॐ विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
आज का राशिफल - तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज मिठास भरा दिन हो सकता है। आज के दिन रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज के दिन आपको पार्टनर से सहयोग भी मिल सकता है। इससे दोनों में खुशी बनी रहेगी। आज के दिन सौंदर्य और कला में रुचि जागेगी। आज के दिन खरीदारी का मन भी बन सकता है। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: मां दुर्गा को गुलाब के फूल चढ़ाएं और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज के दिन कोई पुराना राज खुल सकता है या फिर किसी पुराने अनुभव से आज कुछ सीख मिलेगी। आज आपको कोई भी काम धैर्य के साथ करना चाहिए। आज के दिन एकांत में समय बिताना शुभ रहेगा। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं और 'ॐ हं हनुमते नमः मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - धनु राशि
धनु राशि के जातकों का आज झुकाव धार्मिक चीजों पर हो सकता है। आज आपकी सोच धार्मिक या दार्शनिक हो सकती है। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर भी मिलेगा। आज का दिन छात्र वर्ग के लिए अनुकूल दिन रहने वाला है। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र 108 बार जपें।
आज का राशिफल - मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन कोई सरकारी काम या डॉक्यूमेंट से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। आज के दिन वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम बन सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - कुंभ राशि
कुंभ राशि आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका विचार अपरंपरागत हो सकता है। आज कोई भी नया प्लान बनाते हैं, तो उसमें इनोवेशन लाकर आप अच्छा कर सकती हैं। आज दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना न भूलें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: किसी भी तरह के काले वस्त्र का दान करें और 'ॐ वरेण्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
आज का राशिफल - मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावना को लेकर कुछ खास नहीं रहने वाला है। आज मन थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन इसी भाव में रचनात्मकता छिपी है। आज कोई पुरानी याद आपको प्रेरित कर सकती है। आज मन को शांत रखने के लिए आपको संगीत या ध्यान से जुड़ना चाहिए। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शिवलिंग पर इत्र व दूध से अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र 108 बार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों