Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: समय एक सामान नहीं रहता है। नक्षत्र के अनुसार दिन के हिसाब से राशियों का हाल-चाल बदलते रहता है। इसलिए महिलाएं हर दिन अपनी-अपनी राशि के बारे में इधर-उधर पढ़ती और सुनती रहती हैं। अगर आप भी आज यानी 27 जून, रविवार के दिन का हाल जानना चाहती हैं कि पारिवारिक रिश्ता कैसा रहने वाला है? व्यापार में लाभ होगा या नहीं, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट पंडित सौरभ त्रिपाठी सभी राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहने वाला है। आज के दिन नेतृत्व से जुड़े कुछ बेहतरीन अवसर भी मिल सकते हैं। आज के दिन किसी पुराने विवाद में आपकी समझदारी समाधान दिलाएगी। इससे आपको खुशी मिलेगी। हालांकि, आज के दिन आपको अहंकार से दूर रहने की भी जरूरत है। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'ॐ सूर्याय नमः मंत्र 11 बार जपें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज आपको आलस से दूर रहने की जरूरत है। आज के दिन आज आराम की इच्छा अधिक रहने वाली है। आज के दिन जरूरी कामों को टालने का मन बन सकता है, हालांकि अगर आप थोड़ा प्रयास करती हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको अपने पसंद का भोजन मिल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र 108 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिकता भरा दिन होने वाला है। आज के दिन समाज में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। आज के दिन बातचीत में प्रभाव बढ़ेगा। आज के दिन नए विचार और तकनीक के आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन आप पुराने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकती हैं। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: हरी मूंग का दान करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र जपें।
आज का राशिफल - कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन आपकी भावनाएं गहराई लिए रहेंगी। आज के दिन किसी पारिवारिक विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन आप किसी पुरानी यादों की वजह से व्यस्त रहेंगी। अगर आप धैर्य से कम करती हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: चंद्रमा को शुद्ध दूध अर्पित करें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र 11 बार जपें।
आज का राशिफल - सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके सामने कोई नया अवसर आ सकता है, जिससे आप आगे भी बढ़ सकते हैं। अगर आपको अवसर मिलाता है, तो उसे समय पर पकड़ना बहुत जरूरी है। इन सभी चीजों के बीच आपको दिखावे से दूरी बनाकर रखना चाहिए। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं और ॐ आदित्याय नमः' मंत्र बोलें।
आज का राशिफल - कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज के दिन किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का बेस्ट समय हो सकता है। आज आपकी विश्लेषणात्मक सोच आज बड़ा निर्णय लेने में मदद करेगी। आज के दिन सेहत में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: भगवान विष्णु को केसर और तुलसी पत्र चढ़ाएं और 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र 108 बार जपें।
आज का राशिफल - तुला राशि
तुला राशि के जातकों में आज रिश्तों में संतुलन बना रहने वाला है। आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। आज के दिन सौंदर्य और सजावट में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती हैं। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज के दिन कई चीजों को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। आज आपके सामने राज आ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने अंदर झांकने की जरूरत है कि आज कार्य सही से काम आ रही है या नहीं। आज मानसिक स्पष्टता पाने के लिए ध्यान या एकांत उपयुक्त रहेगा। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं और 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र 21 बार जपें।
आज का राशिफल - धनु राशि
धनु राशि आज किसी चीज के लिए यात्रा कर सकते हैं। हो सकता है कि आज आप धार्मिक या ज्ञान से जुड़ी यात्रा पर निकल सकती हैं। आज के दिन किसी गुरु या विद्वान से मुलाकात हो सकती है। आप पका मन भी खुश रहने वाला है। किसी भी कार्य में आपका मन भी लगेगा। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: केले के पेड़ को जल दें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र 108 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - मकर राशि
आज आपको कार्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप कामकाज में नयापन लाने की कोशिश करेंगी। आज के दिन घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप खुश भी रहेंगी। आज के दिन किसी पुराने सहयोगी से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहने वाला है। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र पढ़ें।
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज अन्य लोगों की अपेक्षा आपका नजरिया सबसे अलग रहने वाला है। आज के दिन नए कॉन्टेक्ट्स बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। आज के दिन आप विज्ञान या आविष्कार से कुछ भी सोच सकते हैं। आज आपका मन भी खुश रहने वाला है। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शनिवार को काले तिल दान करें और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।
आज का राशिफल - मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आज कल्पना शक्ति और भावना दोनों तेज होंगी। आज के दिन लेखन, कला या म्यूजिक में मन लग सकता है। आज के दिन अकेले रहकर भी सुकून मिलेगा। आज के दिन आपको पुरानी बातों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
- उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिश्रित जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र 108 बार जपें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों