Aaj Ka Rashifal 28 May 2025: आज वृषभ राशि के घर पर हो सकता है कोई मांगलिक कार्य, तो सिंह को मिलेंगे करियर में शुभ परिणाम... जानें आज का राशिफल

हम सभी इस बारे में जानकारी लेना चाहते हैं कि आने वाला समय आपके लिए कैसा हो सकता है, इस दौरान आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव संभव हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपके लिए आज 28 मई का दिन कैसा हो सकता है।
image

आज का दिन कुछ राशियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने जीवन में आगे बढ़ने की तलाश में हैं उन्हें कुछ और अवसर मिल सकते हैं। ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ हो सकता है, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जहां एक तरफ वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास हो सकता है, क्योंकि उनके घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और यह आयोजन उनके परिवार में खुशियों का माहौल बनाएगा और उनके रिश्तों में मजबूती लाएगा। वहीं सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बहुत ही शुभ हो सकता है। आज उन्हें अपने काम में सफलता मिल सकती है और उनके करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानते हैं 28 मई के राशिफल के बारे में विस्तार से।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में रचनात्मक विचारों को सराहना मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
उपाय: गुड़ और चने का दान करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज के दिन आपके आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको परिवार का सहयोग मिल सकता है।
उपाय: लक्ष्मी मां को गुलाब का फूल चढ़ाएं।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए नए विचार और योजना बनाने के लिए उत्तम समय है। आपके लिए किसी यात्रा का योग बन रहा है। आज आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: आज के दिन आप दुर्गा चालीसा का पाठ करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज के दिन आप थोड़ा भावुक हो सकते हैं। आज आपके कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन संयम बनाए रखने से सब काम सुलझेंगे। आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

प्रतियोगिता और करियर में आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके लिए नई शुरुआत का विचार बन सकता है।
उपाय: सूर्य को तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज के दिन आपके रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपके निवेश में लाभ हो सकता है।
उपाय: आपके लिए हरे रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ हो सकता है।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आप धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप आज किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन समय कठिनाइयों से पार पाने का है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें रखें, आपके कार्य बनते दिखाई देंगे।
उपाय: पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

आज के दिन आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको मानसिक शांति मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज के दिन सफलता मिल सकती है।
उपाय: केले के पौधे की पूजा करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज के दिन आपके कार्यस्थल पर प्रगति के संकेत हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है।
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज के दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको रोजदार के नए अवसर मिल सकते हैं। पुरानी योजनाएं आज लाभ देंगी।
उपाय: हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज के दिन आपकी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज कार्य में धीमी गति से सुधार आएगा।
उपाय: बृहस्पति को हल्दी अर्पित करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP