Aaj Ka Rashifal 28 April 2024: आज इन 5 राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें 12 राशियों का हाल

आज के दिन कुछ राशि के जातको के बिगड़े काम बन सकते हैं। वहीं, कुछ राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। चलिए पंडित जी से जानते हैं 12 राशियों का हाल।

 
 april ka rashifal

हम सभी को भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है। आने वाले दिन, हफ्ते या फिर महीने में हमारे जीवन में क्या कुछ घटित हो सकता है, इसकी गणना ज्योतिषाचार्य, ग्रह और नक्षत्रों के आधार पर हमें बताते हैं। साथ ही, कुछ आसान उपायों की मदद से दिन की मुश्किल को कम भी किया जा सकता है। आज अप्रैल का आखिरी रविवार है। आज के दिन, जहां कुछ राशि वालों के बिगड़े काम बन सकते हैं। वहीं, कुछ राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम संबंधों में सफलता का संकेत दे रहा है। चलिए पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं 12 राशियों का हाल।

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल) (Aries Daily Horoscope):

rashifal  april

आज आपके घर में अचानक से मेहमान आ सकते हैं और ये भी संभव है कि उनका आना आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आए। अगर आपको यात्राएं पसंद हैं, तो आज आप घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपने काम पर भी ध्यान दें। बड़े-बुजुर्गों के साथ विवाद न करें। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें। वैवाहिक लोगों के बीच कुछ नोक-झोक हो सकती है। आपके लिए शुभ रंग लाल रहेगा और शुभ अंक 8 होगा।

वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई) (Taurus Daily Horoscope):

आज आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने और रोमांटिक होने का अच्छा मौका मिलेगा। व्यापार में सावधानी रखें और चिंता बिल्कुल न करें। आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार में संपत्ति को लेकर चर्चा हो सकती है। अपने पिता और बड़ों की बात ध्यान से सुनें और अपनी ऊर्जा को कुछ बड़ा करने में लगाएं। शुभ रंग, नारंगी और शुभ अंक, 11 रहेगा।

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून) (Gemini Daily Horoscope):

मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार में आज दिन सफलता से भरा रहने वाला है। फाइनेंस अच्छा रहेगा और हो सकता है कि आप कुछ उधार भी निपटा पाएं। शांत और समझदार बने रहें। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो पेशेंस रखें। फिजूलखर्च न करें। अपने साथी को आप अच्छा उपहार दे सकते हैं। शुभ रंग, बैंगनी और शुभ अंक 21 रहेगा।

कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई) (Cancer Daily Horoscope):

आज आप अंदर से शांति महसूस करें। आपको अपने बारे में कुछ अच्छी बातें भी महसूस हो सकती हैं। आपका नाम आज उज्जवल होगा। माता-पिता आपको खूब प्यार देंगे और भाई-बहन कुछ जरूरी मुद्दों पर मदद कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के और करीब आते जाएंगे। प्रेम के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। शुभ रंग, मैरून और शुभ अंक 2 रहेगा।

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Leo Daily Horoscope):

सिंह राशि के जातकों को आज काफी पॉजिविट महसूस होगा। लेकिन, साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। बातों को लेकर स्पष्ट रहें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। बल्कि, सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शुभ रंग, पीला रहेगा और शुभ अंक 7 होगा।

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर) (Virgo Daily Horoscope):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे वक्त से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो रही दिख रही हैं। पुराने विवाद सुसझ सकते हैं और घर में कोई खुशी का काम हो सकता है। खर्चों में गिरावट आएगी। आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं और पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। लेकिन, इससे आपको नुकसान नहीं होगा। आपके साथी की सलाह से आपको फायदा होगा। शुभ रंग, भूरा और शुभ अंक,16 रहेगा।

तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)(Libra Daily Horoscope):

तुला राशि के जातकों को जिस खुशखबरी का इंतजार था, आज वह उन्हें मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए, दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार का साथ, आपके लिए खुशी ला सकता है। वहीं, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। जो विद्यार्थी, परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे कमर कस लें। शुभ अंग, चैती और शुभ अंक, 3 रहेगा।

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) (Scorpio Daily Horoscope):

वृश्चिक राशि के जातकों का अगर अपने पार्टनर से मतभेद चल रहा था, तो आज दोबारा मिलन हो सकता है। परिवार को खुशी देने वाली कोई यात्रा आप आज कर सकते हैं। संयम बनाए रखें। पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, खाने-पीने का ध्यान रखें। बच्चे के भविष्य के बारे में सोचकर चिंतित न हो। बल्कि, प्यार और मार्गदर्शन के साथ, उसे समझाएं। शुभ रंग, गोल्डन और शुभ अंक,15 रहेगा।

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर) (Sagittarius Daily Horoscope):

todays horoscope aaj ka rashifal  april

धुन राशि के जातकों के लिए, आज व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं। ये आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाली हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएं। विश्वास के साथ, अपने संबंधों को गहरा करने की कोशिश करें। एक अच्छा दिन आपका इंतजार कर रहा है। शुभ रंग, गुलाबी और शुभ अंक, 27 रहेगा।

यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Predictions 29 April to 05 May: इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें टैरो कार्ड से भविष्यफल

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी) (Capricorn Daily Horoscope):

मकर राशि के जातक आज फाइनेंस को लेकर थोड़ा सावधान रहें। भाग्य आज आर्थिक स्थिति पर कुछ खास साथ नहीं दे रहा है। इसलिए, आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। हालांकि, दुश्मनों से आपको नुकसान नहीं होगा। लेकिन, आप मेंटली प्रेशर महसूस कर सकते हैं। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। अपने आप पर ध्यान दें। भले ही किस्मत आपका कम साथ दे, लेकिन मेहतन से आप चीजें हासिल कर पाएंगे। शुभ रंग, मैरून और शुभ अंक, 10 रहेगा।

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी) (Aquarius Daily Horoscope):

कुंभ राशि के जातक आज कुछ कानूनी मसलों में फंस सकते हैं। हालांकि, अपने दृढ़ निश्चय से आप लंबे समय से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। अपने विचारों की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। पार्टनर के साथ एक अच्छी आउटिंग प्लान कर सकते हैं। शुभ रंग, सफेद और शुभ अंक 1 रहेगा।

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च) (Pisces Daily Horoscope):

मीन राशि के जातक आज आध्यात्मिक महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपके परिवार में आज को पूजा या धार्मिक कार्य हो। वाइब्स अच्छी बनी रहेंगी। बच्चे, ज्ञान प्राप्त करेंगे और पॉजिटिव न्यूज मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसमें कुछ गिरावट हो सकती है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग, गहरा नीला और शुभ अंक, 22 रहेगा।

यह भी पढ़ें- Weekly Numerology 29th April to 5th May: इस सप्‍ताह इन 3 भाग्‍यांको को मिलेगी बड़ी सफलता, अंक शास्‍त्र के माध्‍यम से जानें अपना भविष्‍यफल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP