हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की प्रतिपदा तिथि है। आज शुक्रवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें तो व्यक्ति के जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज वज्र योग बन रहा है और पुष्य नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 25 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि | पुष्य नक्षत्र | शुक्रवार | वज्र योग | बव और बालव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 25 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 25 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 09 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2025
राहु काल | सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 09 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 29 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 25 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज प्रतिपदा तिथि है। वहीं शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है।
आज शुक्रवार के उपाय 25 जुलाई 2025
- शुक्रवार की सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थान को साफ कर, एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप चावल, दूध, दही, चीनी, सफेदवस्त्र, या चांदी का दान कर सकते हैं। दान हमेशा किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में करें। इससे आपके घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
- हर शुक्रवार की शाम को स्नान के बाद तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का एक दीपक जलाएं। तुलसी को जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सौंदर्य का कारक है। शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत चंदन का तिलक लगाएं, सफेद वस्त्र पहनें और शुक्र मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" का 108 बार जाप करें।
- यदि संभव हो, तो अपने घर में श्री यंत्र की स्थापना करें। श्री यंत्र को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शुक्रवार के दिन स्नान के बाद श्री यंत्र को गंगाजल से शुद्ध कर, उसे एक लाल कपड़े पर स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
आज शुक्रवार के खास मंत्र 25 जुलाई 2025
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः
- ॐ श्रीं श्रीये नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी नमः
- ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐश्वर्यै नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ब्लूं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये नमः
25 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों