
23 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन पंचांग और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जिसकी अधिष्ठात्री देवी मां गौरी हैं जो आरोग्य और पारिवारिक सौहार्द प्रदान करती हैं। इस तिथि में जन्मे लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए मां गौरी की पूजा करनी चाहिए। यह तिथि प्रयास का संकेत देती है।
आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज श्रवण नक्षत्र है। इसके साथ ही आज मंगलवार है, जो मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल को, साहस, पराक्रम और निर्णय शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलवार व्यक्ति को अपने भीतर की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का संकेत देता है। साथ ही साथ आज का दिन हनुमान जी और कुबेर महाराज को समर्पित क्योंकि तृतीया तिथि के स्वामी कुबेर हैं। ऐसे में आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष शुक्ल तृतीया (सुबह 12:15 तक) | श्रवण | मंगलवार | व्याघात | गर |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 47 मिनट |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 30 मिनट |
| चंद्रोदय | सुबह 09 बजकर 18 मिनट |
| चंद्रास्त | शाम 08 बजकर 25 मिनट |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 14 मिनटसे 03 बजकर 03 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | शाम 05 बजकर 23 मिनटसे 06 बजकर 11 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 02:49 से 04:10 बजे तक |
| यमगंड | सुबह 09:28 से 10:48 बजे तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12:09 से 01:29 बजे तक |

यह जया तिथि कहलाती है, जो सेना, मुकदमेबाजी, वाहन खरीदने और कलात्मक कार्यों (गायन, नृत्य) के लिए शुभ मानी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं तृतीया तिथि पर शिव पूजन वर्जित है क्योंकि इस तिथि में भगवान शिव क्रीडा कर रहे होते है। इसके अतिरिक्त किसी भी पक्ष में मंगलवार के दिन तृतीया तिथि हो तो सिद्ध योग बनाता हैं इसलिए इस तिथि में वाहन खरीदना अच्छा माना जाता है।
मंगलवार का दिन मां दुर्गा, हनुमान जी और मंगल गृह को समर्पित होता है। मंगल गृह सहस ऊर्जा या आत्मबल का कारक गृह होता है और मां दुर्गा या हनुमान जी भी शक्ति के कारक कहलाते हैं ऐसे में इस दिन किये गए उपाय व्यक्ति को साहसी या ऊर्जा बनाते हैं। संभव हो तो आज के दिन व्रत करें अपने आचरण शुद्ध रखे निर्बल लोगो की मदद करें शारीरिक व्यायाम ज्यादा से ज्यादा करें हनुमान मंदिर या देवी जी के मंदिर में जरूरतमंद लोगो को दान करें।
आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान चालीसा का 108 पाठ करें या फिर सुंदरकांड का 1 पाठ करें। इस जिन लोगो को कर्ज की समस्या चल रही है उसे छुटकारा मिलेगा और हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होगी। देवी जी की आराधना के लिए श्री सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें यही आत्मविश्वास बढ़ेगा। देवी मंदिर में आज देवी को गुड़हल का फूल अर्पित करें। विवाह में मनवांछित वर या कन्या की प्राप्ति होगी। या स्वस्थ समस्याओ से जूझ रहे लोगो को फ़ायदा होगा।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।