Aaj Ka Panchang 19 July 2025: सावन शनिवार के साथ नवमी तिथि का बन रहा है अद्भुत संयोग, नौकरी के लिए इंटरव्यू में जाने से पहले देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 19 जुलाई शनिवार के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही आज किस मुहूर्त में काम करने से बचना है और किस मुहूर्त में कार्य करना शुभ माना जाता है। 
aaj ka panchang 19 july 2025 saturday navami tithi shani dev puja muhurat remedies and mantras

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की नवमी तिथि है और शनिवार का दिन है इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में कोई समस्याएं आ रही है तो इस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ पीपल के पेड़ की पूजा का भी महत्व है। साथ ही आज शूल योग बन रहा है और भरणी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 19 जुलाई 2025

shanidev-wife-name

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी तिथि भरणी नक्षत्र शनिवार शूल योग गर और वणिज

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 19 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 19 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक
अमृत काल सुबह 08 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बज्कर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 9 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 05 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक
यमगंड दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 03 हजकर 51 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 19 जुलाई 2025

shani-1 (1)

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और आज शनिवार का दिन भी है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन मंत्रों का जाप करने साथ-साथ उपायों को करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

आज शनिवार के उपाय 19 जुलाई 2025

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और शनिदेव पर तेल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियों को कम करते हैं।
  • शनिदेव, हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते। इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना और हनुमान मंदिर में दर्शन करना भी बहुत फलदायी होता है।
  • शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • शनिवार को पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करना और जल चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।
  • शनि स्तोत्र या शनि मंत्रों का जाप करना शनिदेव को प्रसन्न करने का एक प्रभावी तरीका है। आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं।

आज शनिवार के खास मंत्र 19 जुलाई 2025

  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
  • ॐ भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्
  • नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्
  • ॐ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शं योरभि स्रवन्तु नः
  • कोणास्थ पिंगलो बभ्रुः कृष्णो रौद्रोन्तको यमः।
  • सौरिः शनैश्चरो मन्दः पिप्पलादेन संस्तुतः।।
  • ॐ शनैश्चराय नमः आरोग्यं देहि मे प्रभो।

19 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

1200-675-24253335-thumbnail-16x9-gwaior

आज नवमी तिथि है और आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव से पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। साथ ही इस दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से कुंडली में स्थित साढे़साती से छुटकारा मिल सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP