Aaj ka Choghadiya 22 August 2025: पिठोरी अमावस्या पर पितरों के नाम का तर्पण करने के लिए जानें शुभ योग, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप भी पिठोरी अमावस्या में पितरों के नाम का तर्पण करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में जरूरी है आप शुभ योग का ध्यान रखें। इसके लिए आप ज्योतिषाचार्य से जानें आज का चौघड़िया मुहूर्त।
image
image

पिठोरी अमावस्या इस साल 22 अगस्त यानी आज है। ऐसे में कई सारे लोग आज के दिन पितरों के नाम का तर्पण करने के बारे में विचार करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो अपने पितरों को शांति प्रदान कर सके। ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे पहले शुभ योग के बारे में जान लें। इससे आपके पितरों के नाम का तर्पण अच्छे से सही मुहूर्त में हो जाएगा। इसके लिए आप ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी द्वारा बताए गए आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त को जानें। तभी आप अच्छे से पितरों का तर्पण कर सकते हैं।

1 - 2025-08-21T142357.107

आज का चौघड़िया मुहूर्त 22 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर सुबह 05:54 बजे से 07:31 बजे तक
लाभ सुबह 07:31 बजे से 09:08 बजे तक
अमृत सुबह 09:08 बजे से 10:46 बजे तक
काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और इसे यात्रा, व्यापार और गतिशील कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ: यह लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। नए व्यापार शुरू करने, निवेश करने और शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए यह समय उत्तम है।
  • अमृत: सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है, खासकर स्थायी और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए। इसमें विवाह, गृह प्रवेश और नई परियोजनाओं की शुरुआत की जा सकती है।
  • काल: इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। यह समय वाद-विवाद या नकारात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
2 - 2025-08-21T142359.957

22 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: दोपहर 12:24 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक रहने वाला है। इसे भी शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, और मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है।
  • रोग: दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:39 बजे तक है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। यह अवधि बीमारी या विवाद से संबंधित कार्यों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
  • उद्वेग: दोपहर 03:39 बजे से शाम 05:16 बजे तक है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए। हालांकि, सरकारी कार्यों के लिए यह अवधि कभी-कभी उपयुक्त मानी जाती है।
  • चर: शाम 05:16 बजे से शाम 06:53 बजे तक है। यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और इसे यात्रा, व्यापार और गतिशील कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 22 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
लाभ शाम 06:53 बजे से रात 08:16 बजे तक
उद्वेग रात 08:16 बजे से रात 09:39 बजे तक
शुभ रात 09:39 बजे से रात 11:02 बजे तक
अमृत रात 11:02 बजे से मध्यरात्रि 12:25 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: यह चौघड़िया बुध ग्रह से संबंधित है और लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • उद्वेग: यह चौघड़िया सूर्य ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • शुभ: यह चौघड़िया बृहस्पति ग्रह से संबंधित है और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।
  • अमृत: यह चौघड़िया चंद्रमा से संबंधित है और रात के सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक है।

22 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: मध्यरात्रि 12:25 बजे से रात 01:48 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और यात्रा आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • रोग: रात 01:48 बजे से रात 03:11 बजे तक है। यह चौघड़िया मंगल ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • काल: रात 03:11 बजे से रात 04:34 बजे तक रहने वाला है। यह चौघड़िया शनि ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: रात 04:34 बजे से अगले सूर्योदय 05:54 बजे तक रहेगा। यह लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP