Aaj Ka Choghadiya 21 July 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर अगर चूक जाएं शिवलिंग जलाभिषेक का शुभ समय, तो दिन-रात का चौघड़िया मुहूर्त देखकर करें शिव पूजन... मिलेगा चौगुना फल

21 जुलाई 2025 का पंचांग बेहद खास होने वाला है। सोमवार के दिन श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। ऐसे में आपको शिवलिंग पर जलाभिषेक कब करना चाहिए। इसके बारे में आर्टिकल में जानें।
image

21 जुलाई 2025 का पंचांग इस बार खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन सावन का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। साथ ही श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 09:38 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र रोहिणी है जो रात 09:07 बजे तक रहेगी, उसके बाद मृगशीर्षा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसी के साथ आज ही के दिन भद्रा भी लग रही है। ऐसे में जलाभिषेक करने के भी कुछ मुहूर्त निकले हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आज के दिन आप किस मूहुर्त में जलाभिषेक कर सकते हैं।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 21 जुलाई 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत (अत्यंत शुभ) सुबह 05:36 बजे से सुबह 07:19 बजे तक
काल (अशुभ) सुबह 07:19 बजे से सुबह 09:02 बजे तक
शुभ (शुभ) सुबह 09:02 बजे से सुबह 10:45 बजे तक
रोग (अशुभ) सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
उद्वेग (अशुभ) दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत (अत्यंत शुभ) : यह सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सबसे अच्छा समय है। पूजा-पाठ, नए कार्य की शुरुआत, यात्रा आरंभ आदि के लिए यह चौघड़िया बहुत फलदायी होने वाला है।
  • काल (अशुभ): यह चौघड़िया शुभ कार्यों के लिए वर्जित है। इसमें किसी भी नए काम की शुरूआत न करें। साथ ही, यात्रा, महत्वपूर्ण सौदे भी टाले।
  • शुभ (शुभ): यह चौघड़िया धार्मिक कार्यों, विवाह संबंधी बातचीत, विद्या आरंभ, और किसी भी नए शुभ कार्य के लिए अच्छा माना जाता है।
  • रोग (अशुभ): इस चौघड़िया में कोई भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य न करें। विवाद, बहस, या बीमारी जैसी समस्याओं के लिए यह सही समय नहीं है।
  • उद्वेग (अशुभ) : यह समय तनाव और बाधाओं का संकेत देता है। नए व्यापार, यात्रा, या महत्वपूर्ण निर्णयों को इस चौघड़िया में टालना चाहिए। सरकारी कार्यों के लिए आपको कुछ समय के लिए रुकना होगा।
1 - 2025-07-19T160007.734

21 जुलाई 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर (तटस्थ/सामान्य शुभ): दोपहर 02:10 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक यह समय यात्रा, गतिमान वस्तुओं की खरीद-बिक्री, या उन कार्यों के लिए अच्छा है जिनमें तुरंत परिणाम की आवश्यकता नहीं होगी।
  • लाभ (शुभ): दोपहर 03:53 बजे से शाम 05:36 बजे तक यह चौघड़िया व्यापार, शिक्षा, और धन संबंधी कार्यों के लिए बहुत शुभ है। लाभ प्राप्त करने और नए काम शुरू करने के लिए यह सही समय है।
  • अमृत (अत्यंत शुभ): शाम 05:36 बजे से शाम 07:18 बजे तक दिन का अंतिम अमृत चौघड़िया, यह भी सभी शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसमें आप धार्मिक कार्य भी कर सकते हैं।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 21 जुलाई 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर (तटस्थ/सामान्य शुभ) शाम 07:18 बजे से रात 08:36 बजे तक
रोग (अशुभ) रात 08:36 बजे से रात 09:53 बजे तक
काल (अशुभ) रात 09:53 बजे से रात 11:10 बजे तक
लाभ (शुभ) रात 11:10 बजे से देर रात 12:28 बजे (22 जुलाई) तक
उद्वेग (अशुभ) देर रात 12:28 बजे से देर रात 01:45 बजे (22 जुलाई) तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर (तटस्थ/सामान्य शुभ) : रात की यात्रा या शुभ कार्यों के लिए यह समय अच्छा है।
  • रोग (अशुभ) : इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बीमारी या विवाद से बचें।
  • काल (अशुभ) : शुभ कार्यों के लिए यह बिल्कुल सही समय नहीं है। इसमें किसी भी नए काम को शुरू करने से बचें।
  • लाभ (शुभ): व्यापार या लाभ से संबंधित कार्यों के लिए रात का यह समय अच्छा माना जाता है, खासकर अगर आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे तुरंत लाभ की उम्मीद हो।
  • उद्वेग (अशुभ): इस समय में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचें।
3 - 2025-07-19T160006.210

21 जुलाई 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ (शुभ): देर रात 01:45 बजे से देर रात 03:02 बजे तक धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य किया जा सकता है।
  • अमृत (अत्यंत शुभ): देर रात 03:02 बजे से सुबह 04:20 बजे तक
  • यह रात का सबसे शुभ चौघड़िया। ध्यान, पूजा, या किसी भी पवित्र कार्य के लिए अच्छा रहेगा।
  • चर (तटस्थ/सामान्य शुभ): सुबह 04:20 बजे से सुबह 05:37 बजे तक इसमें आप सुबह की यात्रा या छोटे-मोटे कार्यों को कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP