offer paan to husband on wedding day significance

Wedding Rituals: जानें शादी के दौरान क्यों खिलाया जाता है दूल्हे को पान?

शादियों से जुड़े ऐसे कई रीति-रिवाज हैं जिनका अपना खासा महत्व है। ऐसा ही एक रिवाज है शादी में दूल्हे को पान खिलाने का। 
Editorial
Updated:- 2023-11-07, 14:05 IST

Marraige Rituals: शादियों से जुड़े ऐसे कई रीति-रिवाज हैं जिनका अपना खासा महत्व है। ऐसा ही एक रिवाज है शादी में दूल्हे को पान खिलाने का।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों खिलाया जाता है विवाह के समय दूल्हे को पान और क्या है उसका ज्योतिष महत्व। 

शादी में दूल्हे को पान खिलाने का महत्व (Significance Of Offering Paan To Groom)  

  • धार्मिक दृष्टि से पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि पूजा-पाठ (पूजा-पाठ के नियम) में पान के पत्ते का इस्तेमाल होता है। 
  • पान समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, पान में देवी-देवताओं का वास होता है। पान के ऊपरी भाग में इंद्र होते हैं।

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: विवाह में क्यों लड़की 3 और लड़का 4 ही फेरे लेते हैं?

  • वहीं, इंद्र के साथ ऊपरी भाग में शुक्र भी विराजमान रहते हैं। पान के पत्ते में भगवान शिव काम देव के साथ निवास करते हैं। 
  • इसके अलावा, पान के पत्ते में बायीं ओर माता पार्वती का निवास है। साथ ही, पान के पत्ते के दाहिनी ओर देवी भूमि स्थापित हैं। 

offer milk to husband on marriage day ritual

  • पान के पूरे पत्ते पर सूर्य नारायण भगवान का तेज मौजूद है। साथ ही, पान के पत्ते में मां लक्ष्मी अपने वैभव रूप में मौजूद हैं। 
  • पान में सकारात्मक ऊर्जा मानी गई है। ऐसे में मान्यता है कि दूल्हे को पान खिलाने से सूर्य और शुक्र ग्रह मजबूत हो जाते हैं। 

offer milk to husband on marriage day significance

  • सूर्य भाग्य का और शुक्र विवाह का कारक माना गया है। ऐसे में इन दोनों के मजबूत होने से वैवाहिक जीवन समृद्ध बनता है। 
  • साथ ही, दांपत्य जीवन में भगवान शिव और कामदेव की कृपा से प्यार बना रहता है और मधुरता स्थिर रूप से रहती है।

यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

  • दूल्हे को पान खिलाने का ये भी महत्व है कि इंद्र की भांति ही दूल्हा भी वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) की नीव बनकर संबंध संभालता है।  
  • यह भी माना जाता है कि जो दूल्हा शादी के दौरान पान खाता है उसके वैवाहिक जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।  

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से जान सकते हैं कि आखिर क्यों दूल्हे को शादी के दौरान खिलाया जाता है पान और के है इस रिवाज के पीछे का ज्योतिष में धार्मिक महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;