Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

Margashirsha Purnima 2024 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन चंद्रमा की आराधना कर उन्हें अर्घ्य भी दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना भी पुण्यकर होता है और इससे कई लाभ भी मिलते हैं। 
Updated:- 2024-12-03, 13:56 IST
margashirsha purnima 2024 daan

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा जो इस साल 15 दिसंबर, दिन रविवार को मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन चंद्रमा की आराधना कर उन्हें अर्घ्य भी दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना भी पुण्यकर होता है और इससे कई लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कौन सी वस्तुएं दान करनी चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें खीर का दान (Margashirsha Purnima Ke Din Kare Kheer Ka Daan)

Margashirsha Purnima Ke Din Kare Kheer Ka Daan

पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है और चंद्रमा की रौशनी में खीर रखी जाती है। वहीं, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से किसी जरूरतमंद को खीर का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में पारिवारिक शांति और रिश्तों में मिठास बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें पुष्प का दान (Margashirsha Purnima Ke Din Kare Pushp Ka Daan)

मां लक्ष्मी को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के पुष्प अवश्य चढ़ाने चाहिए। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को सफेद कमल, सफेद कनेर, हरसिंगार आदि फूल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल, प्यार और विश्वास बढ़ता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आने लग जाती है।

Margashirsha Purnima Ke Din Kare Pushp Ka Daan

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें अक्षत का दान (Margashirsha Purnima Ke Din Kare Chawal Ka Daan)

अक्षत यानी कि सफेद चावलों को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद सफेद चावलों का दान अवश्य करें। ध्यान रखें कि चावल साबुत होने चाहिए। टूटे चावल दान नहीं करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ladkiyon ke Naam inspired from Maa Laxmi: सुख-समृद्धि से भरापूरा चाहती हैं अपनी लाडली का जीवन तो बेटी को दें मां लक्ष्मी के ये नाम

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें वस्त्र का दान (Margashirsha Purnima Ke Din Kare Vastra Ka Daan)

Margashirsha Purnima Ke Din Kare Chawal Ka Daan

वस्त्रों को सनातन परंपरा में वृद्धि और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के निमित्त सफेद वस्त्रों का दान करने से समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ती है और उसके सम्मान के साथ-साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती होती है। भाग्य का साथ मिलता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।