kya kitchen mein rakh sakte hain basil water

घर की रसोई में तुलसी जल रखने से क्या होता है?

ऐसी मान्यता है कि घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि अगर घर में गंगाजल न हो तो तुलसी जल भी रख सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-15, 15:00 IST

घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि अगर घर में गंगाजल न हो तो तुलसी जल भी रख सकते हैं। हालांकि तुलसी जल कहीं उपलब्ध नहीं होता है बल्कि आपको घर पर ही बनाना पड़ता है। 

तुलसी जल गंगाल के समान ही दिव्य, शुद्ध और चत्मकारी सिद्ध हो सकता है अगर उसे पवित्रता से रखा जाए। यूं तो तुलसी जल घर के किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है लेकिन कुछ स्थानों पर रखना वर्जित भी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं कि क्या तुलसी का पत्ता डला हुआ जल रसोई में रखना चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क।

घर की रसोई में तुलसी जल रखने के लाभ?

Can we keep Tulsi in kitchen

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा औ मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा, मसालों के रूप में नव ग्रह भी स्थापित होते हैं। अक्सर रसोई में काम करते हुए कई गलतियां हो जाती हैं जिनके कारण देवियां और ग्रह नाराज हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में मिला था भगवान विष्णु को भयंकर श्राप से छुटकारा, जानें क्या है मान्यता

ऐसे में तुलसी जल अगर घर की रसोई की स्लैब पर रखा जाये तो इससे किसी भी गलती या दोष का प्रभाव नहीं पड़ेगा और देवियां एवं ग्रहों की कृपा बनी रहेगी।

Where not to keep Tulsi

साथ ही, वास्तु दोष भी दूर होगा। घर में धन-धान्य और संपन्नता की कोई कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में मिला था भगवान विष्णु को भयंकर श्राप से छुटकारा, जानें क्या है मान्यता

घर की रसोई में तुलसी जल रखने से घर की उन्नति होती है। तुलसी जल के प्रभाव से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और ग्रहों से शुभता मिलती है। वहीं, घर पर आया संकट भी टल जाता है। घर से बीमारी चली जाती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

 

यह विडियो भी देखें

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तुलसी का जल घर की रसोई में रखने से क्या होता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।  अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi       

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;