Thu Sep 24, 2026 | Updated 01:30 PM IST

Karwa Chauth 2023 Stick In Puja: करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली में क्यों रखी जाती है सींक

हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है।
Updated:- 2023-09-21, 23:00 IST
stick in karwa chauth puja significance in hindi

Astro Significance: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए खास माना जाता है। इस व्रत के फल स्वरूप अखंड सौभग्य प्राप्त होता है।

हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जल रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। 

करवा चौथ की पूजा से जुड़े कई दिलचस्प और रोचक रीति-रिवाज हैं जिनके अपना ही एक खास महत्व धार्मिक मान्यताओं में दृढ़ता से प्रचलित है। 

ठीक ऐसा ही एक रिवाज है करवा चौथ की पूजा थाली में सुहागिनों द्वारा सीक रखने का। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।

करवा चौथ 2023 पूजा में सीकों का क्या है महत्व 

  • करवा चौथ की पूजा सामग्री में एक स्थान सीक का भी है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की पूजा में सींक का होना जरूरी है।
  • सीकों के बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है और पूजा का फल भी प्राप्त नहीं होता है। यह सीकें मां करवा की शक्ति का प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पति नहीं है पास तो ऐसे खोलें व्रत

  • एक बार जब मगरमच्छ ने मां करवा के पति को पकड़ लिया था तब उन्होंने अपने सतीत्व के बल से मगरमच्छ को बांध दिया था। 

karwa chauth mein kyu hota hai seek ka istemal

  • कथा के अनुसार, मां करवा ने जिस वस्तु से मगरमच्छ को बांधा था वह ये सीकें ही थीं। इसलिए इनका पूजा में प्रयोग होता है। 
  • इसके अलावा, इन्हीं सीकों की मदद से मां करवा ने चित्रगुप्त जी के मृत्यु लेख से अपनी पति की मृत्यु का समय मिटा दिया था।  

karwa chauth mein kyu hota hai stick ka istemal

  • माना जाता है कि करवा चौथ की पूजा (पूजा-पाठ के नियम) में सीकों का इसेमाल करने से सुहागिन महिअलाओं के पति को दीर्घायु का वरदान मिलता है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: कौन हैं करवा माता? जानें कैसे इनके नाम पर शुरू हुआ यह पर्व

  • करवा चौथ के दिन पूजा में 28 सीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सीकों को 4 स्थानों पर 7-7 की संख्या में रखा जाता है।  
  • इन सींकों को हाथ में पकड़े हुए ही चंद्रमा की पूजा और मां करवा की परिक्रमा की जाती है और चंद्रमा को छलनी से देखा जाता है। 

अगर आप भी करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली में सीक रखती हैं तो यहां इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से जानें इसके पीछे का कारण, महत्व और लाभ के बारे में। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।