Vijaya Dashami Vs Dussehra: दशहरा और विजयदशमी के बीच ये है अंतर, आप भी जानें

हर साल नवरात्रि के नव दिन के पर्व के बाद 10 वें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। देश भर में विजयदशमी और दशहरा को लेकर बेहद उत्साह का माहोल रहता है। रावण दहन के साथ गांव शहर में मेला का भी आयोजन होता है। पूजा-पाठ के नजर में इस पर्व का महत्व तो है ही साथ ही, सांस्कृतिक दृष्टि से भी इस दशहरा का विशेष महत्व है।
इस साल 24 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से दशहरा या विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। बहुत से लोगों को यह लगता है कि विजयदशमी और दशहरा एक ही है। भले ही यह त्योहार एक ही तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इन दोनों त्योहारों के बीच खास अंतर है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
दशहरा और विजयदशमी में अंतर (Difference Between Vijaya Dashami And Dussehra)
- दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, इस पर्व को अश्विन या क्वार मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
- इस दिन भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था इसलिए इसे दशहरा कहा जाता है।
- इसके अलावा इस दिन देवी दुर्गा ने नवरात्रि के नव दिन के युद्ध के बाद दसवें दिन महिषासुर का वध किया था इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है।
- विजय दशमी को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में भी मनाया जाता है।
- पौराणिक कथा के अनुसार भगवान राम ने नौ दिनों तक आदिशक्ति देवी दुर्गा की आराधना (आदिशक्ति देवी दुर्गा की आराधना कैसे करें) कर दशमी के दिन रावण का वध किया था। इस लिए इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई के ऊपर जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: माता का अनोखा मंदिर, यहां फूल-माला नहीं देवी को चढ़ाया जाता है पत्थर
- दशहरा में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई के जीत के उत्साह को दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
- दशहरा और विजयदशमी को भले ही राम के विजय की खुशी में मनाया जाता है, लेकिन दोनों ही रूपों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
- दशहरा में घर के सभी पुरुष रावण दहन करने जाते हैं और उनके लौटने की खुशी में घरों को दीप से सजाया जाता है।
- रावण दहन कर जब घर के पुरुष लौटते हैं तो उन्हें लकड़ी के पाटे में खड़ा कर घी के दीप से उनकी आरती की जाती है और दही एवं चावल से तिलक की जाती है।
- ग्रह शांत हो इसलिए सभी को चावल देकर दसों दिशाओं में छिड़कने के लिए कहा जाता है।
- वहीं विजयदशमी के दिन दुर्गा जी की मूर्ति और कलश, जोत एवं ज्वार को नदी एवं तालाबों में विसर्जित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Navratri 2023: क्या है अठवाही, जो नवरात्रि में अष्टमी के दिन दुर्गा जी के प्रसाद के लिए बनाया जाता है
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।