Vaginal Hygiene: इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई और इसकी हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वजाइनल एरिया की सही तरह से सफाई न होने पर इसमें इंफेक्शन और खुजली हो सकती है। कई बार पीरियड्स से पहले या इसके बाद भी महिलाओं को वजाइना में इचिंग, इरिटेशन या पेन हो सकता है। वजाइनल एरिया में होने वाली खुजली और इंफेक्शन को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज भी कर देती हैं। ऐसा गलत पेंटी मैटेरियल या डाइट सही न होने का कारण भी हो सकता है। वजाइना में गीलपान अधिक महसूस होने या खुजली के होने के पीछे के कारणों को समझना जरूरी है। साथ ही, कई घरेलू नुस्खे इसे दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको अक्सर वजाइना में खुजली महसूस होती है, तो इसके कारण और इसे दूर करने के नुस्खे डॉक्टर से जानें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
वजाइना में खुजली होने के कारण
- सिंथेटिक पेंटी मैटेरियल या गलत पेंटी मैटेरियल के कारण वजाइना में खुजली हो सकती है।
- पेंटी को बिना सही से सुखाए पहनना भी वजाइनल इचिंग का कारण हो सकता है।
- वजाइना की सही से साफ-सफाई करने के कारण भी वजाइना में खुजली हो सकती है।
- पीरियड के आस-पास होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी वजाइनल इचिंग होती है।
- बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण, वजाइना में जलन, खुलजी और दर्द हो सकता है।
- सेक्शुअल रिलेशन के वक्त हाइजीन न रखने के कारण भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-वजाइना में गीलापन महसूस क्यों होता है?
वजाइना की खुजली दूर करने के घरेलू नुस्खे
- अगर आपको वजाइना में खुजली महसूस हो रही है, तो नीम की पत्तियों से नहाना या इसके पानी से इंटिमेट एरिया को वॉश करना, फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये कई तरह के इंफेकशन्स को दूर करने में मदद करती हैं।
- नारियल के तेल को कॉटन की मदद से वजाइनल एरिया में लगाना, वजाइना की खुजली से राहत दिलवा सकता है। हालांकि, अगर आपको इससे एलर्जी हो, तो ऐसा न करें।
- डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना भी वजाइना की खुजली से राहत दिलवा सकता है। प्रोबायोटिक्स गट और वजाइना में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाए रखने में मद करते हैं।
- अगर आपको वजाइना में खुजली महसूस हो रही है, तो कॉटन की पेंटी पहनें। साथ ही, वजाइना को अच्छे से साफ जरूर करें।
- टी ट्री ऑयल, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसकी कुछ बूंदे लगाने से वजाइना में खुजली दूर करने में मदद होती है।
यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी
महिलाएं इंटीमेट हाइजीन का ध्यान जरूर रखें। अगर वजाइना में दर्द, इंफेक्शन, खुजली या अन्य कोई लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों