पीरियड्स में हैवी फ्लो के साथ आ रहे हैं ब्लड क्लॉट्स? इन देसी नुस्खों की लें मदद

पीरियड्स में कुछ महिलाओं को काफी हैवी फ्लो आता है। कई बार हैवी फ्लो के साथ बड़े क्लॉट्स भी आते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से महिलाओं को हर महीने पीरियड्स समय पर आने चाहिए और ब्लीडिंग न बहुत ज्यादा और न बहुत कम होनी चाहिए। इन दिनों में अधिक ब्लड क्लॉट्स आना भी सही है। पीरियड्स में आपको कैसा फ्लो आ रहा है, दर्द कितना हो रहा है, ब्लीडिंग हैवी है या नॉर्मल और क्लॉट्स किस तरह के आ रहे हैं, यह आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर आपको इन दिनों में क्लॉट्स के साथ हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो इसे कम करने के लिए इन देसी नुस्खों की मदद लें। हालांकि, अगर ऐसा लंबे समय तक हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग और क्लॉट्स को कम करने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खे

- अगर आपको हैवी पीरियड्स हो रहे हैं या बहुत ज्यादा ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं, तो इन देसी नुस्खों की मदद लें।
- रात भर पानी में 1 टीस्पून धनिये के बीज भिगो दें। इससे पीरियड्स नियमित होते हैं, दर्द कम होता है और फ्लो भी मैनेज होता है।
- पीरियड के दौरान हैवी फ्लो होने पर यह ड्रिंक मदद कर सकती है। धनिये के बीजों की तासीर ठंडी होती है। यह ब्लीडिंग को कंट्रोल करते हैं।
- धनिया के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे पीरियड्स के दिनों में आने वाले ब्लड क्लॉट्स कम होते हैं। इससे पीरियड क्रैम्प्स कम होते हैं और साइकिल भी रेगुलर होती है। यह सूजन को कम करता है और मसल्स को रिलैक्स करता है।
- इस ड्रिंक को पीने से ब्लोटिंग भी कम होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह शरीर को टॉक्सिन फ्री बनाता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

- इसके अलावा, आप पानी में चौथाई टीस्पून हल्दी और काली मिर्च मिलाकर भी पी सकती हैं। इससे भी पीरियड फ्लो मैनेज होता है और हैवी क्लॉट्स नहीं आते हैं।
- हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इससे पीरियड का दर्द कम होता है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो करक्यूमिन के अब्जॉर्बशन में सुधार होता है।
- हल्दी में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद करता है।
- हल्दी और काली मिर्च का पानी पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में आ रहे हैं इस तरह के क्लॉट्स, तो न करें नजरअंदाज! प्रेग्नेंट होने में आ सकती है मुश्किल
पीरियड्स में हैवी फ्लो और ब्लड क्लॉट्स को मैनेज करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।