herzindagi
image

स्मैली फार्ट, खट्टी डकारे और पेट में फंसी गैस दिन भर करती है आपको परेशान, इन 2 देसी नुस्खों से मिलेगा आराम

पेट में गैस फंसने पर कई बार तेज दर्द होता है। वहीं, स्मैला फार्ट और खट्टी डकार भी कमजोर पाचन की निशानी है और अक्सर परेशान करते हैं। इन दिक्कतों को दूर करने में ये 2 देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-01, 15:13 IST

खाना खाने के बाद पेट फूलना,गैस बनना, खट्टी डकारे और स्मैली फार्ट आना काफी आम दिक्कत है। अक्सर हम इसे हंसी में ले लेते हैं। लेकिन, असल में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। अगर आपका पाचन कमजोर है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है या आपकी डाइट और लाइफस्टाइल हेल्दी नहीं है। खाना खाने के बाद कभी-कभार गैस या अपच होना नॉर्मल है। लेकिन, अगर अक्सर ऐसा होता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। पेट में गैस फंसने पर कई बार तेज दर्द होता है। वहीं, स्मैला फार्ट और खट्टी डकार भी कमजोर पाचन की निशानी है और अक्सर परेशान करते हैं। इन दिक्कतों को दूर करने में ये 2 देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। इन नुस्खों के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है क्योंकि ये आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही तैयार हो जाते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सुबह खाली पेट पिएं ऐलोवेरा जूस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • आपको आधे गिलास पानी में 1 टेबलस्पून ऐलोवेरा पल्प मिलाना है। इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसे सुबह खाली पेट पिएं।
  • इससे गट लाइनिंग को आराम मिलता है, ब्लोटिंग कम होती है, पेट साफ होता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • एलोवेरा जूस में मौजूद एंजाइम, डाइजेस्टिव प्रोसेस को तेज करते हैं। इससे खाना आसानी से पचता है।
  • एलोवेरा जूस एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत देता है, मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और आंतों को साफ करता है। इससे शरीर में हाइड्रेशन भी बना रहता है।
  • यह भी पढे़ं- क्या आपको पता है अचानक से पेट में गैस का दर्द उठने पर क्या करना चाहिए?

खाने से पहले अदरक वाली चाय पिएं

ginger for digestion and gas

  • आपको 1 टीस्पून कुटी हुई या घिसी हुई अदरक और एक कप पानी लेना है।
  • उबलते पानी में अदरक डालें। इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें।
  • इसे छान लें और खाने से 15-20 मिनट पहले इसे पिएं।
  • इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स और पेट के एसिड का सीक्रेशन दुरुस्त होता है। यह अपच को दूर करता है और पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकलती है।
  • अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करती है।
  • अदरक एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद करता है। इससे पेट का दर्द भी कम होता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज

 

स्मैली फार्ट, खट्टी डकारे और पेट में फंसी गैस को दूर करने में ये आयुर्वेदिक नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।