पॉल्यूशन के कारण बढ़ गया है स्ट्रेस? इन 2 आसनों से मिलेगा फायदा

Yoga To Manage Stress: राजधानी दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण सीवियर लेवल पर पहुंच चुका है। जहरीली हवा का असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ रहा है। इससे दिल, फेफड़े, स्किन आंखों पर नेगेटिव असर पड़ ही रहा है साथ ही यह मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर रहा है। पॉल्यूशन के कारण स्ट्रेस, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन भी बढ़ रहा है। अगर आपको भी पॉल्यूशन के कारण स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन की शिकायत हो रही है तो इन योगासन से आप आराम पा सकते हैं।
पश्चिमोत्तानासन

इस योग को करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है सबसे ज्यादा इससे दिमाग को शांति मिलती है मानसिक समस्याएं कम होने लगती है इसकी मदद से तनाव डिप्रेशनचिंता जैसी समस्याओं को काम किया जा सकता है। नियमित रूप से इसे करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है जिससे दिमाग को भी सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है।
पश्चिमोत्तानासन कैसे करें
- इस योग को करने के लिए शांत जगह पर मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- अब अपने दोनों पैरों को जमीन पर फैला दें।
- गहरी सांस लेते हुए हाथ ऊपर की ओर करें और कमर को सीधी रखें
- शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं।
- हाथों को पैरों के तलवे से टच करें।
- नाक को घुटनों के करीब ले जाएं।
- कुछ ही देर में इस स्थिति में बनी रहे।
- इस स्थिति में गहरी सांस लें और छोड़ें
- धीरे-धीरे अब ऊपर की तरफ जाना शुरू कर दें
बालासन

बालासन करने से नर्वस सिस्टम ठीक प्रकार से काम करता है। दिमाग शांत रहता है। इस योग को करने से माइंडफूलनेस आती है। फोकस बढ़ता है और कोर्टिसोललेवल कम होता है। जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-पॉल्यूशन में घर से बाहर निकल रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
बालासन कैसे करें
- बालासन करने के लिए योग मत बेचकर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- सांस को अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सर के ऊपर उठा लें।
- अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें
- बॉडी को तब तक झुकते रहे जब तक कि आपकी हथेलियां जमीन पर नहीं टिक जाती हैं।
- अब सिर को भी जमीन पर टिका लीजिए।
- इस मुद्रा में खुद को रिलेक्स कीजिए और लंबी सांस अंदर लीजिए और बाहर छोड़िए।
यह भी पढ़ें-मेंटल हेल्थ खराब कर सकता है वायु प्रदूषण, जानें बचाव के टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।