herzindagi
image

Year Ender: साल 2024 में फिट रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा किए ये योगासन, मिला खूब फायदा

योगासन हमेशा से ही सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है। साल 2024 में फिटनेस के प्रति लोगों में जागरुकता ज्यादा बढ़ी और उन्होंने इसके लिए योगसन को विकल्प बनाया। आज हम इस आर्टिकल में 2024 में सबसे ज्यादा किए गए योगासनों के बारे में बते रहे हैं। जिससे लोगों को खूब फायदा मिला।
Editorial
Updated:- 2024-11-26, 14:31 IST

योग प्राचीन काल से ही फिटनेस का हिस्सा रहा है। जैसे जैसे साल बदला लोग इसके प्रति और भी जागरूक होते गए। साल 2024 में फिटनेस की दिशा में लोग आगे बढ़े और योग को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लिया। मानसिक शांति से लेकर फर्टिलिटी बूस्ट करने तक के लिए योगासनों का खूब सहारा लिया गया। कुछ खास योगसनों ने लोगों का अपनी तरफ खूब ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने इनसे अपनी सेहत को बेहतर बनाया। हम आपको 2024 में ट्रेंड में रहे योगासनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिससे लोगों को खूब फायदा मिला है। Dr Indramani Upadhyay से जानते हैं इस बारे में

साल 2024 में लोगों ने खूब फॉलो किए ये योगासन

dragon fly pose

ड्रैगनफ्लाई पोज

  • ड्रैगनफ्लाई पोज का अभ्यास करने से कूल्हों, जांघों के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • यह कमर और पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है उन्हें मजबूत बनाता है।
  • यह आसान शरीर की संतुलन क्षमता और शारीरिक क्षमता में सुधार करता है।
  • इससे मानसिक तनाव कम होती है और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • घुटनों या कूल्हों में समस्या वाले लोगों को इसे सावधानी से करने की सलाह दी जाती है और हर किसी की शारीरिक क्षमता एक जैसी नहीं होती है, तो ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार ही इस पोज में पैर फैलाने की कोशिश करें।

कैसे करें ड्रैगनफ्लाई पोज?

  • इस आसन को करने के लिए आप ब्लॉक या स्टूल पर पैर क्रॉस करके बैठ जाएं।
  • खुद को रिलैक्स करें और लंबी सांस लें।
  • इसके बाद आपको अपने दाहिने हाथ के बाजू को क्रॉस किए गए दाहीने पैर पर टिकना है ।
  • अब अपने बाजू को टिकाते हुए दूसरी तरफ पूरी तरह से झुक जाएं, हथेलियों को जमीन पर खोलकर टिका लें।
  • आपके बॉडी का पूरा भार आपके दोनों हाथों पर होगा।
  • अब आप जिस ब्लॉक या स्टूल पर बैठे हों उससे अपने कूल्हें को एकतरफ से पूरा उठाना है। 
  • यानी आपकी बॉडी हवा में होगी और शरीर का पूरा भार हाथों पर होगा।
  • आप जिस पैर के बल पर बैठे थें उसे भी आगे की तरफ धीरे-घीरे खोलना है।
  • आप इसी पोजिशन में कुछ देर रहें,वापिस से सामन्य मुद्रा में आ जाएं।

यह विडियो भी देखें

मत्स्यासन 

woman-sitting-with-her-head-floor_1163-970

  • मत्स्यासन भी बेहद फायदेमंद योग है, इससे पूरे शरीर को मजबूती मिलती है।
  • जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड की समस्या होती है उनके लिए मत्स्यासन करना अच्छा माना जाता है।
  • इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है, पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद मिलती है।
  • यह आसान छाती की मांसपेशियों को फैलाता है और सांस संबंधी रोगों में फायदा पहुंच जाता है।
  • गर्दन और कंधों के तनाव को दूर करता है। इससे चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ता है रक्त संचार को बढ़ावा मिलता है।
  • यह गर्दन के तनाव को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें मत्सयासन?

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं, इसके बाद अपने पैरों को पद्मासन में रखें।
  • शरीर को पीछे की ओर ले जाएं और अपनी सांस को अंदर की तरफ खींच कर अपनी कमर को ऊपर की ओर उठा लें।
  • ध्यान दें कि इस आसन में आपका सिर और आपके हिप्स जमीन से लगे होने चाहिए। आपकी छाती ऊपर की ओर उठी होगी।
  • इस दौरान आपकी हथेलियां को हिप्स के नीचे लगाएं।
  • इस स्थिति में आपको अपनी गर्दन, छाती और पेट में खिंचाव महसूस होगा।
  • अब धीरे-धीरे अपने सिर को उठाएं और अपनी पीठ को सीधआ करें।
  • इस आसन को अपनी क्षमता के अनुसार करें।

मलासन

benefits-of-malasana (2)

  • योगी स्क्वाट जिसे मलासन के नाम से जाना जाता है। यह एक बेहद बेहतरीन आसन है।
  • इससे शरीर टोन होता है, कमर दर्द, घुटने के दर्द और हाथों के दर्द में आराम मिलता है।मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
  • इस आसन को करने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और कब्ज से राहत मिलता है।
  • इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। कूल्हों और पेल्विक एरिया में खिंचाव होता है।
  • इससे ध्यान एकाग्रता और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-ब्रा पहनने के बाद नजर आती है चर्बी? इन दो योगासनों से होगी कम

कैसे करें मलासन?

  • जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • दोनों टांगों को एक दूसरे से दूर रखें।
  • अब बैठने की स्थिति में आना है ।
  • इसके लिए आप घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को जमीन पर टिकाएं।
  • अपनी जांघों को अपने धड़ से ज्यादा खोलें।
  • दोनों हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें।
  •  कोहनियों से घुटनों को हल्का बाहर की ओर दबाएं।
  • इस पोजीशन में लंबी-लंबी सांस लें और ऐसे ही कुछ देर तक बैठें।

यह भी पढ़ें-दिन भर ऑफिस में बैठे रहने की वजह से निकल आया है पेट? इन छोटी-छोटी चीजों से बिना वर्कआउट भी करें इसे अंदर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।