गर्मियों में पिएं चीकू स्मूदी, जानें फायदे


Smriti Kiran
21-04-2025, 09:25 IST
www.herzindagi.com

    चीकू फल, जिसे कई लोग सपोटा भी कहते हैं, सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्, मिनरल्स आदि तत्व होते हैं। आइए आज हम जानेंगे गर्मियों में इस फल की स्मूदी पीने से क्या फायदे होते हैं-

पाचन सुधारे

    चीकू फल में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिस कारण इसे खाने या इसकी स्मूदी पीने से पाचन में सुधार होता है। इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है।

हड्डियों के लिए लाभकारी

    चीकू फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसे फल को खाने के साथ-साथ स्मूदी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

    इस फल में पोटेशियम होता है, जो दिल की सेहत को दुरुस्त बनाता है। इसकी स्मूदी पीने से दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

स्किन के लिए लाभकारी

    चीकू गर्मियों में स्किन को हाईड्रेट व मुलायम बनाए रखने में मददगार है। फल खाने के अलावा आप इसकी स्मूदी बनाकर आप सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत करे

    इस फल में मौजूद गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसकी स्मूदी पीने या फल खाने से वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

शरीर को मिलती है ठंडक

    चीकू स्मूदी पीने से गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है। पेट ठंडा रहता है, जिस कारण कई तरह की परेशानियों से राहत मिलती है। ध्यान रहे, इस फल को या इसकी स्मूदी बनाकर दिन में ही सेवन करें। शाम में या रात में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम का खतरा हो सकता है।

ऐसे बनाएं स्मूदी

    चीकू को छीलके उतारकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर ब्लेंडर में डालें। साथ में दूध या दही मिलाएं। स्वादानुसार चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। ठंडा करके या बर्फ डालकर सर्व करें।

    आप भी पिएं चीकू की स्मूदी, रहेंगे स्वस्थ। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com