सुबह खाली पेट दही केला खाने से क्या होता है?


Pragati Pandey
07-04-2025, 19:00 IST
www.herzindagi.com

    आज के समय लोग खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में कुछ लोग सुबह खाली पेट दही और केला भी खाते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि खाली पेट दही और केला खाने से क्या होता है। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।

पाचन होगा दुरुस्त

    अगर आपका पाचन तंत्र हमेशा खराब रहता है, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। दही में प्रोबायोटिक्स और केला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इनका सेवन खाली पेट करने से पाचन तंत्र सही हो सकता है।

 एसिडिटी से मिलेगी राहत

    अगर आपको बार-बार एसिडिटी की समस्या होती है, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। दही और केला दोनों की तासीर काफी ठंडी होती है, जो एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

शरीर में बढ़ेगी ऊर्जा

    अगर आपके शरीर में अक्सर ऊर्जा की कमी हो जाती है, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। दही में प्रोटीन और केला में कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

    अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, जिसकी वजह से आप बार-बार बीमार होती रहती हैं, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। दही में गुड बैक्टीरिया और केला में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

वजन होगा कम

    अगर आपको वेट लॉस करना है, तो आप अपनी डाइट में केला और दही को शामिल कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं। दही और केला खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है,जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकती हैं।

बाल और स्किन के लिए फायदेमंद

    अगर आपको अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखना है, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। इन दोनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों और स्किन की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

    अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत करना है, तो आप खाली पेट दही और केला का सेवन कर सकती हैं। दही में कैल्शियम और केला में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

    सुबह खाली पेट दही और केला खाना फायदेमंद हो सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik