रोज न खाएं अचार, होते हैं ये नुकसान


Pragati Pandey
06-03-2025, 15:00 IST
www.herzindagi.com

    अचार हमारे खाना का स्वाद काफी बढ़ा देता है। ऐसे में कुछ लोग रोज अचार का सेवन करते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि रोज अचार खाने से क्या होता है। इस बारे में हमें  Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।

अचार खाने के नुकसान

    अगर आप रोज अचार खाते हैं, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दरअसल, अचार में नमक ज्यादा मात्रा में होता है, इसकी वजह से सोडियम बढ़ जाता है। इस वजह से हाई बीपी की समस्या हो सकती है।

किडनी खराब होने की वजह

    अगर आप रोजाना अचार का सेवन करते हैं, इसका बुरा असर आपकी किडनी पर भी पड़ता है। अचार में ज्यादा नमक होने पर इसका बोझ किडनी पर पड़ता है, जिस वजह से उसके काम करने में समस्या हो सकती है।

वजन कैसे बढ़ता है?

    अगर आप रोजाना अचार का सेवन करते हैं, तो आपका वजन भी बढ़ सकता है। दरअसल, अचार में तेल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जो आपका वजन तेजी से बढ़ा सकती है।

हार्ट रोग कैसे होता है?

    अगर आप रोजाना अचार का सेवन करते हैं, तो आप हार्ट रोग भी हो सकते हैं। दरअसल, अचार में ट्रांस फैट होता है, जो बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। इस वजह से आपको हार्ट रोग भी हो सकते हैं।

पेट की समस्या कैसे होती है?

    अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है क्योंकि इसमें मिर्च-मसाले पड़े होते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप रोजाना अचार का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपको पेट से संबंधित समस्या भी हो सकती है।

हड्डियां कमजोर होने की वजह

    अगर आप रोज अचार का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों में समस्या हो सकती है। दरअसल, अचार में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम के अवशोषण में समस्या उत्पन्न कर सकती है, जिससे हड्डियों में समस्या हो सकती हैं।

अचार की मात्रा कैसे तय करें?

    अगर आपको रोज अचार खाना पसंद है, तो उसकी मात्रा पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

    रोज अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद नही होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik