लौकी का रायता खाने से क्या लाभ मिलते हैं?


Sneha Sharma
24-06-2025, 12:15 IST
www.herzindagi.com

    गर्मियों के मौसम में रायते का सेवन खुब किया जाता है। ऐसे में लौकी भी हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक मानी जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि लौकी का रायता खाने से क्या लाभ मिलते हैं?

लौकी का रायता खाने से क्या लाभ मिलते हैं?

    लौकी और दही में भरपूर मात्रा में शीतलता गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर के तापमान को सही रखने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में इन दिनों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आप लौकी का रायता खाएं।

पाचन क्रिया को बेहतर होने में मदद

    लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पेट के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर होने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए मदद

    अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो आप लौकी और दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वजन घटाने के लिए मदद मिलेगी और यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

शरीर को हाइड्रेट करने के लिए खाएं

    शरीर को हाइड्रेट करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि लौकी में पानी की मात्रा पाई जाती है और दही शरीर को ठंडक देता है। इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं।

एसिडिटी की समस्या

    अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप लौकी का रायता खाली पेट सेवन करें। इससे पेट की जलन को कम करने के साथ साथ ठंडक मिलेगी।

त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद

    लौकी का रायता केवल पेट के लिए ही नहीं बल्कि लौकी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी स्किन के लिए भी कई तरह से लाभदायक माने जाते हैं। इसके सेवन से त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

रक्तचाप को नियंत्रित होने में भी मदद

    आपको बता दें कि लौकी का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे रक्तचाप को नियंत्रित होने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप लौकी का रायता सेवन करें।

    लौकी का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे रक्तचाप को नियंत्रित होने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप लौकी का रायता सेवन करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva