स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए महिलाएं पति को खिलाएं ये चीजें


Smriti Kiran
21-09-2022, 15:18 IST
www.herzindagi.com

    लो स्पर्म काउंट की समस्या आजकल बेहद आम है, लेकिन आपको बता दें कि इसके कम होने के कारण बांझपन हो सकता है। आइए जानें कुछ फूड्स, जिन्हें आप अपने पति को खिला सकती हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं-

स्पर्म काउंट कम होने के कारण-

  • धूम्रपान
  • शराब का सेवन
  • जंक फूड का ज्यादा सेवन
  • वसा का अधिक सेवन
  • ओमेगा 3 की कमी
  • टाइट अंडरवियर्स

खट्टे फलों का सेवन

    संतरा, मौसमी, किवी, अमरूद जैसे विटामिन-सी युक्त फल अपने पति की डाइट में शामिल करें। इससे फर्टिलिटी बढ़ती है।

अंडे

    विटामिन-ई, जिंक और प्रोटीन के गुणों से भरपूर अंडे को डाइट मे शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से भी स्पर्म काउंट बढ़ता है।

सेब

    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 1 सेब रोजाना जरूर खाएं। सेहतमंद रहने के साथ ही फर्टिलिटी के लिए यह बेस्ट फूड माना जाता है।

टमाटर

    टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्टोनॉयड और लाइकोपिन सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। इसे सब्जी में डालकर या सलाद के रूप में खाएं।

लहसुन

    लहसुन में विटामिन-बी6 मौजूद होता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद मददगार माना जाता है। इसका सेवन रोजाना करें।

पालक

    पालक में फोलिक एसिड के अलावा आयरन और विटामिन-सी होते हैं, जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में बेहद मददगार है। इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

अश्वगंधा

    स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इससे टेस्टोस्टेरोन लेवल ठीक होता है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए एक्सपर्ट की राय लें।

    इन सब के अलावा तनाव मुक्त रहें और योग करें। स्टोरी अच्छी लगी हो को लाइक और शेयर करें। सेहत से जुड़ी तमाम अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com