मछली खाने के बाद दूध पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
Jyoti Shah
17-11-2024, 14:00 IST
www.herzindagi.com
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हम अपनी डाइट में कई प्रकार की पौष्टिक चीजें शामिल करते हैं। इनमें से कुछ कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छे होते हैं और कुछ नुकसानदायक होते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन मछली और दूध है, जिसे लेकर काफी लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मछली खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं। आइए जानें इस बारे में फैमिली डॉक्टर शाकिर रहमान से-
दूध और मछली
दूध की तासीर ठंडी होती है। दूसरी ओर, मछली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में दोनों चीजों का शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।
एक्सपर्ट की राय
अगर आप मछली का सेवन करने के बाद दूध पीते हैं, तो इससे असंतुलन पैदा हो सकती है। इसी के चलते शरीर में केमिकल चेंज आ सकते हैं।
सफेद दाग आते हैं या नहीं?
कई लोगों का मानना है कि मछली खाने के बाद दूध पीने से शरीर पर सफेद दाग (विटिलिगो) आ सकते हैं। इस बात का कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। इस बात का अब तक कोई सबूत भी नहीं मिला है।
पाचन पर बुरा असर
अगर आप मछली का सेवन करने के बाद दूध पीते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र पर बुरा असर हो सकता है। ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है, जिनका इम्यूनिटी कमजोर हो।
पेट दर्द और सूजन की समस्या
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप मछली खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
एलर्जी की समस्या
मछली खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करने से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में स्किन पर खुजली और जलन होने लगती है।
मछली खाने के बाद कब पिएं दूध?
मछली के तुरंत बाद दूध पीने से आपको मतली, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में मछली खाने के करीब 4-5 घंटे बाद दूध का सेवन करना चाहिए।
मछली खाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।