अदरक लहसुन का पेस्ट सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?
Jyoti Shah
18-09-2024, 18:00 IST
www.herzindagi.com
घर से लेकर बड़े-बेड़े रेस्टोरेंट तक में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक और लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस मिश्रण का सेवन करने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद
जब हम अदरक और लहसुन के पेस्ट को अपने भोजन में मिलाकर खाते हैं, तो इससे स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
डाइजेशन बनाए बेहतर
इस मिश्रण का सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जलन को कम करने और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
अदरक लहसुन का पेस्ट भोजन में शामिल करने से महिलाओं को सिर दर्द, मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन और मसल्स के दर्द से राहत मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
अगर आप खाने में अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
इंफेक्शन और बीमारियों से बचाए
अदरक-लहसुन के पेस्ट में मौजूद गुण व्यक्ति को किसी भी तरह के इंफेक्शन और बीमारियों से काफी हद तक बचाए रखने में मदद करते हैं।
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर वजन घटाना चाहती हैं, तो भी इस पेस्ट का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ भूख भी थोड़ी कम लगती है। ऐसे में वेट को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
भोजन में अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर खाना दिल के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इससे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
नोट- शरीर से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर की राय लेने के बाद ही अदरक-लहसुन का पेस्ट खाना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।