आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि नाखूनों को रगड़ने से कई फायदे होते हैं। दरअसल ये योग का ही एक हिस्सा है। योग में इसके कई लाभ बताए गए हैं। इसे योग में बालयाम कहा जाता है। आइए जानें योग गुरू नेहा जी से इसके फायदे-
बालों का झड़ना रोके
नियमित रूप से नाखूनों को रगड़ने से शरीर में डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही आपको झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा मिल सकता है।
तनाव से छुटकारा
नाखूनों को आपस में रगड़ने से रिफ्लेक्सोलॉजी रिफ्लेक्स एरिया पर प्रेशर पड़ता है। इस दबाव से आप शरीर में होने वाले दर्द और स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे
नाखूनों को रगड़ने से हमारे शरीर के कई ऑर्गन्स को राहत मिलती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है।
स्किन के लिए
नाखूनों को बार-बार रगड़ने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे आपकी स्किन को और भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।
सफेद बालों से राहत
रोजाना सही तरीके से बालयाम करने से सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिलती है।
अनिद्रा की समस्या
नाखूनों को आपस में रगड़ने से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है। इसे करने से ब्रेन शांत होता है और अच्छी नींद आती है।
बालयाम का सही तरीका
अपने हाथों को छाती के पास रखें और अंगुलियों को अंदर की तरफ लाएं और नाखून को एक दूसरे से रगड़ें। इसे लंबे समय तक करें। अंगूठों को न रगड़ें।
आप भी रोजाना नाखूनों को रगड़कर ये फायदे उठा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com