आंतों में इंफेक्शन होने पर शरीर देता है ये 7 संकेत


Nikki Rai
23-07-2024, 07:09 IST
www.herzindagi.com

    आंत हमारे शरीर का मुख्य हिस्सा होता है। खाने को पचाने में आंत की मुख्य भूमिका होती है। इन दिनों गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को आंत से जुड़ी कई परेशानियां हो रही हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक है आंत का इंफेक्शन। अगर आंतों में इंफेक्शन हो जाए, तो शरीर कुछ खास लक्षण देता है। आइए जानें आंतों में इंफेक्शन होने पर कौन-से लक्षण नजर आते हैं?

उल्टी जैसा अनुभव होना

    आंतों में इंफेक्शन होने पर बार-बार उल्टी जैसा अनुभव होता है। ज्यादातर इस मामले में उल्टी नहीं आती, बस ऐसा जी करता है।

मांसपेशियों में दर्द होना

    आंतों में इंफेक्शन होने पर न केवल पेट में दर्द महसूस होता है, बल्कि इससे मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है।

पेट में ऐंठन होना

    आंतों में इंफेक्शन होने पर सबसे आम लक्षण पेट में ऐंठन होना है। अगर आपको बार-बार पेट में ऐंठन होती है, तो ये संक्रमण की निशानी है।

कमजोरी महसूस होना

    कमजोरी अक्सर तब होती है, जब शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी हो। आंत जब सही से भोजन को पचा ना पाए, तो इससे शरीर को पोषण नही मिल पाता और कमजोरी होने लगती है।

वजन का कम होना

    शरीर में किसी भी तरह की गंभीर बीमारी होने पर वजन पर इसका सीधा असर दिखता है। इसी तरह से तेजी से वजन कम होना आंत में इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है।

बुखार आता है

    आंतों में इंफेक्शन होने पर बार-बार बुखार भी होने लगता है। अगर आपको बार-बार बुखार हो रहा है और भूख कम हो रही है, तो ये आंत का इंफेक्शन भी हो सकता है।

मल से ब्लड आना

    आंतों में इंफेक्शन होने पर मल में पस या खून आने भी की समस्या होने लगती है। इसे नजरअंदाज ना करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें।

    आंतों में इंफेक्शन होने पर शरीर ये 7 संकेत दे सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com