कमर की जिद्दी चर्बी 15 दिन में होगी कम, करें ये 2 काम
Jyoti Shah
15-06-2024, 13:00 IST
www.herzindagi.com
आज के समय में अधिकतर लोग ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। इसके चलते फिजिकल मूवमेंट भी कम होती है। यही वजह है कि धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों पर चर्बी नजर आने लगती है। इन्हीं में से एक है कमर के आसपास चर्बी जमा होना। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं 2 ऐसी एक्सरसाइज जिनकी मदद से आप कमर की जिद्दी चर्बी को 15 दिनों में कम कर सकते हैं।
स्क्वाट थ्रस्ट विद ट्विस्ट
इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोल कर खड़े हो जाएं। इसके बाद, अपनी बाजुओं को कंधे की ऊंचाई पर रखकर सामने फैलाएं।
स्क्वाट थ्रस्ट विद ट्विस्ट कैसे करें?
अब धीरे-धीरे नीचे बैठना शुरू करें और 90 डिग्री तक झुकें। इसके बाद, अपने शरीर को को बाईं तरफ घुमाएं और फिर, वापस सीधे खड़े हो जाएं।
स्क्वाट थ्रस्ट विद ट्विस्ट के स्टेप्स
अब यही प्रक्रिया दाईं ओर दोहराएं। इस दौरान शरीर का भर अपनी एड़ियों पर रखें। इस एक्सरसाइज को रोजाना 5 मिनट करना फायदेमंद साबित होगा।
स्टैंडिंग साइड रिच
इसे करने के लिए फर्श पर खड़े हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा सा गैप बनाएं। इसके बाद, बाएं हाथ की हथेली से जांघ को छुएं और अपनी तरफ रखें।
स्टैंडिंग साइड रिच कैसे करें?
अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर लेकर जाएं। इसके बाद, कोहनी और कंधे को पूरी तरह फैला लें। इस दौरान आपकी उंगलियों ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
स्टैंडिंग साइड रिच के स्टेप्स
इस पोजीशन में 5 से 10 सेकंड बने रहने के बाद वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। अब यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएं। ऐसा रोजाना 10-20 बार करें।
कमर की चर्बी होगी कम
प्रतिदिन इन दो एक्सरसाइज को करना फायदेमंद साबित होती है। इससे कमर की चर्बी तेजी से कम होने लगती है। साथ ही, मसल्स मजबूत बनती हैं।
ये एक्सरसाइज करके आप 15 दिनों में कमर की चर्बी को कुछ हद तक कम कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।