herzindagi
lipstick on chapped lips

लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए लिपस्टिक लगाने का तरीका और होंठों को सही तरह से हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 11:24 IST

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हमें इन्टरनेट पर काफी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। रोजाना से लेकर हैवी मेकअप के ज्यादा लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं शेड से लेकर लिपस्टिक लगाने के तरीके में कई चीजों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

स्किन टोन के हिसाब से भी लिपस्टिक के शेड को चुनना बेहद जरूरी होता है। चिन लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ फटे हुए नजर आने लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ फटे हुए नजर नहीं आएंगे।

होंठों को मॉइस्चराइज कैसे करें? (How To Make Lips Glossy)

blush pink lips

लिप्स को मॉइस्चराइज करने के कई तरीके होते हैं। इसके लिए आप दिन में 3 से 4 बार तक लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं तो आप स्किन केयर रूटीन के दौरान लिप ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ऑयल को आप दिन में 2 से 3 बार तक लगायें।

इसे भी पढ़ें : Best Lipstick Shades: गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ खूब जचते हैं लिपस्टिक के ये शेड्स

लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स को कैसे हाइड्रेट करें? (How To Apply Lipstick On Dry Lips)

कई बार लिपस्टिक में मौजूद केमिकल भी होंठों को ड्राई कर देते हैं। इसके लिए अब हम बार-बार लिपस्टिक हटाकर लिप्स को हाइड्रेट नहीं कर सकते हैं। तो इसके लिए आप लिपस्टिक के साथ लिप ऑयल को मिक्स कर सकती हैं और ब्रश की मदद से इसे होंठों पर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : ग्लॉसी या मैट? कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड

लिपस्टिक को फ्लॉलेस लुक कैसे दें? (How To Apply Lipstick)

यह विडियो भी देखें

subtle lip colours

लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप लिप्स को हाइड्रेटेड और प्लंपी लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप मैट की जगह ग्लॉसी लिप लुक चुन सकती हैं। आप चाहे तो लिप्स पर मैट लिपस्टिक को लगाकर ऊपर से लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को आप लिप्स के बीच में लगायें और उंगलियों की मदद लेकर लिप्स पर अच्छी तरह से फैला लें।

 

अगर लिपस्टिक लगाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।