herzindagi
long hair treatment at home

रात में इस एक तेल के इस्तेमाल से कमर तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल, जानें कैसे?

बालों की देखभाल करने के लिए आपको किसी हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही प्रोडक्ट्स का चुनाव करना चाहिए। इससे आपको हेयर टेक्सचर के हिसाब से सही रूटीन मिलने में मदद मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 19:54 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लम्बे और घने नजर आये और इसके लिए हम आए दिन कई तरह के हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। बदलते लाइफस्टाइल के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बाहरी प्रोडक्ट्स को न कह सकते हैं।

बालों को लम्बा करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसा तेल जो आपके बालों को कमर तक लम्बा करने में सहायता करेगा। साथ ही बताएंगे इसके फायदे- 

बालों को लम्बा करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

Hot Mustard oil Massage tips

  • सरसों का तेल 
  • एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

बालों में सरसों के तेल को लगाने के फायदे 

  • सरसों का तेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
  • बालों को नौरिश करने से लेकर फ्रीजीनेस को कम करने में सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Hair : झड़ते बालों को रोकने के लिए एलोवेरा जेल आएगा काम, जानें कैसे?

बालों को लम्बा करने के लिए तेल कैसे बनाएं?

long hair

  • सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार सरसों के तेल की निकाल लें।
  • इसमें अब एलोवेरा के पौधे से जेल को निकालकर मिला लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस तेल को बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • इसे आप रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें और सुबह उठते ही बालों को शैम्पू की सहायता से धो लें।
  • शैम्पू के बाद आप कंडीशनर लगाकर बालों को धो सकते हैं।
  • इस तेल को आप हफ्ते में 2 बार तक बालों में लगा सकते हैं।
  • लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल लम्बे होने लगेंगे।

यह विडियो भी देखें

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको बालों को लंबा करने का घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।