पढ़ें पौराणिक कथाओं पर आधारित किताबें जो ले जाएंगी आपको अलग दुनिया में!

आज के समय में मिथोलॉजिकल फिक्शन युवाओं और सभी आयु वर्ग के पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। अगर आप भी ऐसी किताब पढ़ना चाहते हैं जो कल्पना, रोमांच और पौराणिक कथाओं का अनोखा मेल प्रस्तुत करती हों तो यहां 5 बढ़िया विकल्प बताएं हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें
मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें

आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें पौराणिक कथाएं पढ़ना काफी अच्छा लगता है लेकिन अब आप उन्हें नए अंदाज में पढ़ना चाहते हैं, तो मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें काफी बढ़िया विकल्प रहेंगे। आपको बता दें, ऐसी किताबों में रामायण, महाभारत, पुराणों और पौराणिक कथाओं के पात्रों और घटनाओं को कल्पना के साथ रोचक तरीके से लिखा जाता है जिससे पढ़ते-पढ़ते आप इन कहानियों की दुनिया में खो सकते हैं। मिथोलॉजिकल फिक्शन बुक्स की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी देती हैं। इससे पुरानी कहानियां भी नई और दिलचस्प लगने लगती हैं।

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Ayudh Bhasmaang Parv

    निलेश पाठक द्वारा लिखी गई यह किताब “आयुध भस्मांग पर्व” 152 पन्नों की है जो एक पौराणिक कथा पर आधारित रचना है। लेखक ने इसमें भारतीय सनातन संस्कृति, पुराने जमाने में इस्तेमाल होने वाले औजारों के रहस्य के बारे में बताया गया है। यह हिन्दी में लिखी गई है जिससे हर वर्ग के लोग इसे आसानी से पढ़ सकते हैं। इस किताब में कदम-कदम पर सस्पेंस है। जिसमें प्राचीन रहस्यों की खोज से लेकर खुफिया संगठनों के बारे में बताया गया है जो पाठकों को लंबे समय तक बांधे रख सकता है।

    01
  • The Shiva Triology Boxset of 3 Books

    शिव ट्रिलॉजी अमिष त्रिपाठी द्वारा लिखी गई काफी जानी-मानी किताब है जिसमें भगवान शिव के एक साधारण इंसान से भगवान बनने की कहानी को दिखाई गई है। यह काल्पनिक किताब आपको 3 सेट में मिल रही है जिसमें इसके तीनों सीरीज, The Immortals of Meluha, द सीक्रेट ऑफ द नागाज और द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज शामिल है। यह इंग्लिश भाषा में लिखी गई है और इसमें कुल 1388 पन्ने शामिल है। इसमें इतिहास, माइथोलॉजी और साइंस का बहुत खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Lakshman: Ek Mahayoddha, Ek Ankaha Pahlu

    हिन्दी के आसान भाषा में लिखी गई यह किताब 350 पन्नों की है जिसे कपिल संघवी ने लिखा है। "Lakshman: एक महायोद्धा, एक अनकहा पहलू" रामायण के एक शक्तिशाली पात्र, लक्ष्मण के जीवन और उनके दृष्टिकोण पर आधारित है। इस किताब के जरिए लेखक ने लक्ष्मण के अनछुए पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है जो रामायण में नहीं बताया गया है। भले ही यह एक Fiction Novel है लेकिन इस किताब में आपको अपने भाई और भाभी के लिए लक्ष्मण जी द्वारा किए गए त्याग और संघर्ष के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

    03
  • Bhimas Wife: The Untold Story of Hidimbi

    महाभारत की कहानी तो लगभग सभी को पता है लेकिन इनमें भी कई ऐसे पात्र है जिसे न किताबों में ज्यादा जिक्र किया गया है और न ही टीवी पर दिखाया जाता है। ऐसे में ही एक पात्र है हिडिम्बा जो महाभारत के महान नायक भीम की पत्नी है जिनके बारे में टीवी या किताबों में विस्तार से जानकारी नहीं होती है। कविता काणे ने इस किताब Bhima’s Wife: The Untold Story of Hidimbi में उनकी कहानी को बताया है। यह एक नारीवाद दृष्टिकोण से लिखी गई किताब है जिसमें हिडिम्बा के प्यार और त्याग के बारे में बताया गया है। यह अंग्रेजी में लिखी गई है और इसमें कुल 352 पन्ने दिए गए हैं। इसे 14 साल के उम्र के सभी लोग आराम से पढ़ सकते हैं।

    04
  • Gandhari Ki Atmakatha : Mahabharat Ki Ek Ankahi Kahani

    400 पन्नों में आने वाली यह किताब Gandhari Ki Atmakatha मनु शर्मा द्वारा लिखी गई है। यह हिन्दी भाषा में मौजूद है जिसे हर कोई आराम से पढ़ सकता है। आपको बता दें, इसक किताब के जरिए लेखक ने महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील पात्रों में से एक रानी गांधारी के नजरिए को दिखाने की कोशिश की है। आमतौर पर महाभारत में गांधारी को सिर्फ धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन की मां के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन यह उपन्यास उनके मन के भीतर के संघर्ष, उनकी सोच और उनकी तकलीफ को उजागर करता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर अन्य किताबों के बारे में लेख पढ़ने को मिल सकता है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें क्या होती हैं?
    मिथोलॉजिकल फिक्शन ऐसी किताबें होती हैं जिनमें पौराणिक कथाओं, देवी-देवताओं और महाकाव्यों को आधुनिक या कल्पना के अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है।
  • मिथोलॉजिकल फिक्शन पढ़ने के क्या फायदे हैं?
    इन किताबों से भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को नए दृष्टिकोण से समझने का मौका मिलता है। साथ ही, मनोरंजन और ज्ञान दोनों का अनुभव होता है।
  • शुरुआती पाठकों के लिए कौन-सी मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें अच्छी हैं?
    अगर आप पहली बार इस शैली की किताबें पढ़ रहे हैं, तो आसान भाषा और रोचक कहानी वाली किताबें चुन सकते हैं, जैसे शिव ट्रिलॉजी आदि।
  • क्या मिथोलॉजिकल फिक्शन किताबें वास्तविक पौराणिक घटनाओं पर आधारित होती हैं?
    इनकी कहानियां पौराणिक पात्रों और घटनाओं से प्रेरित होती हैं, लेकिन लेखक अपनी कल्पना और नए दृष्टिकोण का भी उपयोग करते हैं।
  • क्या मिथोलॉजिकल फिक्शन बच्चों के लिए भी उपयुक्त है?
    कुछ किताबें बच्चों के लिए उपयुक्त होती हैं, जबकि कुछ में ज्यादा एडल्ट विषय हो सकते हैं। इसलिए किताब चुनने से पहले उसकी आयु-उपयुक्तता जरूर देखें।

Loading...

Loading...